-
Aden Markram Wife: क्रिकेट विश्वकप 2023 (World Cup 2023) अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच रहा है। साउथ अफ्रीका और भारत ने सेमीफाइनल (World Cup Semi Final) में पहुंच चुके हैं। साउथ अफ्रीका (South Africa) भले भारत (India) के साथ लीग मुकाबले में बुरी तरह से हारा हो लेकिन उसमें विश्व कप जीतने का पूरा माद्दा है। साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम भी फॉर्म में हैं। मारक्रम के साथ ही उनकी पत्नी भी इन दिनों चर्चा में हैं।
-
एडन मारक्रम की पत्नी का नाम निकोल डैनियली ओ कॉनर है। निकोल बेहद खूबसूरत हैं।
-
निकोल और मारक्रम 11 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। यूं तो दोनों हाईस्कूल के टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन माना जाता है कि साल 2022 में दोनों ने शादी रचाई।
-
बात निकोल के पेशे की करें तो वह एक आंत्रप्रेन्योर हैं। ‘नादौरा ज्वैलरी’ नाम से उनकी खुद की एक ज्वैलरी सेलिंग कंपनी है। अपनी कंपनी के लिए वह खुद मॉडलिंग भी करती हैं।
-
इसके अलावा भी निकोल कई तरह के काम करती हैं। उन कामों में से एक है शराब चखना। (Read Also: बकवास मत करो, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लगाई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ‘प्रोफेसर’ की क्लास)
-
जी हां निकोल अल्कोहल मैनुफैक्चरिंग कंपनी के लिए शराब टेस्ट करने का काम करती हैं। वह चखकर शराब की क्वालिटी के बारे में बताती हैं।
-
निकोल और मारक्रम अकसर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। (Read Also: अफगानिस्तान ने 3 वर्ल्ड चैंपियंस को छोड़ा पीछे, पहले पावरप्ले में भारत-ऑस्ट्रेलिया से भी दमदार रिकॉर्ड)
-
निकोल अकसर मारक्रम को चियर करने स्टोडियम में भी मौजूद रहती हैं। (Photos: Nocole Insta)
