-
Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल की चर्चा आज हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा है। मैक्सवेल ने विश्व कप (World Cup 2023) में अफगानिस्तान (Aus vs AFG) के साथ मुकाबले में ताबड़तोड़ 201 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और सेमीफाइनल (World Cup Semifinal) का टिकट पक्का कर लिया। मैक्सवेल की इस तूफानी पारी के बाद उनकी भारतीय मूल की पत्नी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
-
ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम विनी रमन है। विनी यूं तो ऑस्ट्रेलिया की हैं लेकिन उनकी जड़ें भारत में तमिलनाडु से जुड़ी हैं।
-
मार्च 2022 में मैक्सवेल और विनी रमन ने शादी रचाई थी। इससे पहले साल 2020 में दोनों की सगाई हुई थी, लेकिन कोरोना के चलते दोनों को शादी के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा था।
-
विनी रमन ऑस्ट्रेलिया में ही जन्मीं और पली बढ़ीं। उन्होंने वहीं से मेडिकल की पढ़ाई की और बतौर फार्मासिस्ट काम करने लगीं।
-
सोशल मीडिया में विनी रमन ने बताया था कि उनकी और मैक्सवेल की मुलाकात साल 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
-
बकौल विनी उन्हें मैक्सवेल ने प्रपोज किया था। मैक्सवेल पहली नजर में ही विनी रमन पर दिल हार बैठे थे। चार सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में विनी ने पहली बार मैक्सवेल के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी।
-
मैक्सवेल और विनी की तस्वीर मीडिया में आने के बाद से ही दोनों की जोड़ी अकसर चर्चा में रही। इसी साल यह कपल एक प्यारी सी बेटी के मां-बाप बने हैं।
-
विनी रमन भारतीय संस्कृति के काफी करीब हैं। विनी और मैक्सवेल ने क्रिश्चियन के साथ ही हिंदू रीति रिवाज से भी शादी रचाई थी। विनी ने गोदभराई की रस्म भी पूरे भारतीय संस्कृति से की थी। (यह भी पढ़ें: मैदान पर कहर मचाता है यह क्रिकेटर, पत्नी शराब चखकर कमाती है मोटी रकम
