-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल करने वाली शमा मोहम्मद की इस वक्त खूब आलोचना हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं शमा मोहम्मद और उन्होंने रोहित शर्मा पर क्या कमेंट किया है? (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
ये किया कमेंट
शमा मोहम्मद ने भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को मोटा खिलाड़ी बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि, रोहित शर्मा को वजन कम करने की जरूरत है। यकीनन भारत का बेअसर कप्तान। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB) -
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के अब तक के सबसे निराशाजनक कप्तान हैं। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB)
-
हालांकि, सोशल मीडिया पर जब उनके इस पोस्ट पर जब तीखी बहस छिड़ गई तो उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB)
-
कौन हैं शमा मोहम्मद?
शमा मोहम्मद कांग्रेस प्रवक्ता हैं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट और प्रवक्ता हैं। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB) -
केरल के कन्नूर में जन्मीं शमा मोहम्मद ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंडियन स्कूल कुवैत से की थी। इसके बाद साल 1990 में वो कुवैत से वापस भारत आ गईं। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB) क्या होता है CAG जिसने आम आदमी पार्टी की बढ़ाई मुश्किलें और कैसे होती है नियुक्ति? कब-कब घोटाले पर मचा बवाल
-
कुवैत से वापस भारत आने के बाद शमा मोहम्मद ने मंगलौर के येनेपोया यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल साइंसेज में ग्रेजुएशन किया। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB)
-
दो बच्चों की मां शमा मोहम्मद राजनीति में कदम रखने से पहले पत्रकार हुआ करती थीं। इसके बाद साल 2015 में वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB)
-
शमा मोहम्मद को दिसंबर 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB)
-
इसके बाद जुलाई 2015 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB)
-
शमा मोहम्मद अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2019 में भी वो खूब लाइमलाइट में रहीं। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान शमा मोहम्मद ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर सवाल उठाया। (Photo: Dr. Shama Mohamed/FB) Rekha Gupta Salary: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी और सुविधाएं?
