-
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस घर में सचिन रहते हैं, वो घर कैसा दिखता है। आज हम आपको सचिन के घर की बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर की तस्वीरें भी दिखाएंगे, जो आपने पहले शायद ही कभी देखी होगी।
-
सचिन कुछ साल पहले मुंबई में बांद्रा स्थित घर में शिफ्ट हुए हैं। इससे पहले भी सचिन बांद्रा में ही रहते थे।
-
बताया जाता है कि सचिन का यह घर 6000 स्क्वायर फीट में बना हुआ है।
-
इस घर को लग्जरी के साथ साथ यूनिक भी बनाया गया है।
-
अपने नए घर में शिफ्ट होने वक्त सचिन ने कहा था कि सभी का अपने घर का सपना होता है और मेरा भी था। मैं अपना सपना पूरा करने के बाग बहुत खुश हैं।
-
सचिन ने जून 2011 में ही इस घर में वास्तु पूजा और गृह शांति करवाकर घर में प्रवेश किया था।
-
रिपोर्ट्स के अनुसार घर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतजाम है। घर में सीसीटीवी कैमरा और सेंसर लगाए गए हैं।
-
घर में दो अंडरग्राउंड बेसमेंट भी हैं, जो कि सचिन की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
-
सचिन और उनकी पत्नी का बेडरुम घर के सबसे टॉप फ्लोर पर है।
-
घर में मंदिर, ड्राइंग और डाइनिंग रुम की व्यवस्था भी की गई है।
-
वहीं दोनों बच्चे के रुम और गेस्ट रुम नीचे वाले फ्लोर पर हैं।