भारत में इस वक्त ईरानी ट्रॉफी खेली जा रही है। विदर्भ और शेष भारत के बीच खेले गए मुकाबले में वसीम जाफर ने दोहरा शतक लगाया है। इसी के साथ जाफर ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 40 या उससे अधिक की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया हो। इसके अलावा उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 18000 रन भी पूरे किए हैं। जाफर ने अपनी इस पारी में 176वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। बता दें कि जाफर का यह 242वां प्रथम श्रेणी मैच है। इस दौरान वह 53 शतक और 86 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा यह 8वां ऐसा मौका है, जब जाफर ने 200 या इससे ज्यादा का स्कोर किया है। आज हम आपको बाकी के उन 4 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 40 साल या उससे अधिक की उम्र में दोहरा शतक लगाया है। (Source: PTI) -
वीनू मांकड़ ने साल 1957/58 सत्र के दौरान दोहरा शतक बनाया था। उस समय वह 40 साल और 272 दिन के थे। (Express archive photo)
साल 1957/58 सत्र के दौरान विजय हजारे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। विजय उस समय 43 साल और 2 दिन के थे। (Source: Youtube) -
डीबी देवधर ने 49 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने यह कारनामा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के साल 1940/41 सत्र में किया था। (Express archive photo)
-
सीके नायडू ने 51 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया था। यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 1945/46 सत्र के दौरान बनाया था। (Express archive photo)
