-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने मेजबानों को 309 रनों का लक्ष्य दिया। इस रोमाचंक मैच में भारतीय टीम के क्रिकेटर रोहित पारी के हीरो बनकर उभरे। (Photo-Agency)
-
रोहित शर्मा (124), अजिंक्य रहाणे (89) और विराट कोहली (59) भारतीय पारी के हीरो रहे। रोहित की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवीं सेंचुरी थी जबकि ओवरऑल 10वीं। रोहित ने पर्थ वनडे में भी सेंचुरी ठोकी थी। इसके अलावा गाबा मैदान पर यह किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज का पहला शतक भी है।
-
इसके बाद भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा था। कोहली 59 रन बनाकर रन आउट हुए।
-
विराट के आउट होने के बाद रोहित ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। (Photo-Agency)
रोहित ने 111 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। लिहाजा इस खुशी के चलते वे मैदान पर कुछ इस तरह से जंप मारते हुए नजर रोहित ने कोहली के साथ 125 और रहाणे के साथ 121 रनों की साझेदारी निभाई। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। (Photo-Agency) इससे पहले 9 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और कोहली के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा एक छोर संभाले हुए हैं। विराट कोहली 7000 के आंकड़े से महज 19 रन पीछे रह गए। अगर वो ऐसा कर लेते तो दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स का वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड भी तोड़ डालते। (Photo-Agency) -
इससे पहले भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा था। धवन 6 रन बनाकर जोएल पेरिस की गेंद पर आउट हुए थे। धवन जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 9 रन था। तीसरे ओवर में भारत को पहला झटका लगा। (Photo-Agency)
इससे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया। (Photo-Agency) -
टीम में भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
-
जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव देखने को मिलेंगे। जोश हेजलवुड की जगह केन रिचर्ड्सन, डेविड वार्नर की जगह शॉन मार्श और मिशेल मार्श की जगह जॉन हैंस्टिंग को शामिल किया गया। (Photo-Agency)
