-
इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए ना केवल जिम में घंटों पसीना बहाते हैं बल्कि अपनी डाइट का भी बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो वीगन डाइट फॉलो करते हैं। वहीं कुछ ने किसी न किसी वजह से नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन डाइट शुरू कर दी। चलिए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में।
-
Virat Kohli
विराट कोहली को बचपन में बिरयानी खाना बहुत पसंद था। लेकिन साल 2018 में विराट कोहली ने नॉनवेज खाना छोड़ा था। यही नहीं वह अब दूध, दही, घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट भी नहीं खा रहे हैं। क्रिकेटर ने बताया था उन्हें सर्वाइकल स्पाइन की तकलीफ थी और उनकी बॉडी में यूरिक एसिड लगातार बढ़ रहा था। इसकी वजह से उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया। (Source: Virat Kohli/Instagram) -
Hardik Pandya
इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम भी आता है। उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए कुछ साल पहले ही नॉनवेज खाना छोड़ा है। वह अब पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। (Source: Hardik Pandya/Instagram) -
Rohit Sharma
रोहित शर्मा भी पहले नॉनवेज डाइट लेते थे। क्रिकेटर को कई बार उनकी फिटनेस के लिए ट्रोल किया गया था। जिसकी वजह से उन्होंने अपने डाइट में बदलाव किया और अब वह पूरी तरह से वेजिटिरियन डाइट फॉलो करते हैं। (Source: Rohit Sharma/Instagram) -
Shikhar Dhawan
शिखर धवन ने साल 2018 में नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना शुरु किया था। उन्होंने बताया था कि नॉनवेज खाने की वजह से उन्हें नेगेटिव एनर्जी फील होने लगी थी। वहीं खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए भी उन्होंने वेजिटेरियन डाइट पर फोकस किया। (Source: Shikhar Dhawan/Instagram) -
Ishant Sharma
ईशांत शर्मा एक वक्त में नॉनवेज के शौकीन हुआ करते थे। मगर एक बार उन्होंने बाजार में मुर्गियों के साथ हो रहे खराब व्यवहार को देख लिया, जिसका उन पर बड़ा प्रभाव पड़ा। फिर उन्होंने खुद को शाकाहारी बनाने का फैसला किया। अब ईशांत पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। (Source: Ishant Sharma/Instagram) -
Yuzvendra Chahal
युजवेंद्र चहल को भी नॉनवेज खाना बहुत पसंद था। यहां तक की वो अपने एक इंटरव्यू में भी बता चुके हैं कि चांदनी चौक में मिलने वाले कबाब और बटर चिकन उनका फेवरेट है। मगर अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए साल 2020 में युजवेंद्र ने पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट अपना ली। (Source: Yuzvendra Chahal/Instagram) -
Ravichandran Ashwin
रविचंद्रन अश्विन बचपन से वेजिटेरियन रहे हैं। मगर न्यूट्रिशन के चलते उन्होंने नॉनवेज खाना शुरू कर दिया था, मगर उन्हें यह ज्यादा पसंद नहीं आया। अब वह फिर से पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट फॉलो करने लगे हैं। (Source: Ravichandran Ashwin/Instagram)
(यह भी पढ़ें: स्क्रिप्ट और डायलॉग पढ़े बिना ही एक्टिंग करते हैं सनी देओल, बताया कैसे करते हैं फिल्में)
