सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड में इन दिनों उधल-पुथल मची हुई है। अभिनेता ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम लोग सुशांत खुदकुशी को लेकर सुपरस्टार सलमान खान, करण जौहर जैसे नामचीन चेहरों पर सवाल उठा रहे हैं और इनकी फिल्मों का बहिष्कार कर रहे हैं। कई बड़ी शख्सियतों के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। दूसरी ओर एक तबका ऐसा है जो सुशांत सिंह के डायलॉग के वीडियो और तस्वीरों को शेयर कर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहा है। सुशांत को धोनी की बायोपिक MS Dhoni:The Untold Story से पूरे विश्व में लोकप्रयिता मिली थी। खास तौर से दूसरे देशों की क्रिकेटर्स सुशांत को काफी पसंद करने लगे थे। बहरहाल, यहां हम आपको सुशांत और धोनी की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देख माही के फैंस बेहद भावुक हो रहे हैं। तस्वीरों में धोनी और सुशांत एक दूसरे के भाई दिख रहे हैं। धोनी के साथ ये हंसता चेहरा फिर दोबारा कभी नजर नहीं आएगा। सुशांत के बचपन का सपना भी क्रिकेकर बनना था लेकिन चार बहनों में एकलौते भाई होने की वजह से उन्होंने खेल से किनारा कर अभिनय में जाना मुनासिब समझा। -
धोनी के साथ ये हंसता चेहरा फिर दोबारा कभी नजर नहीं आएगा। सुशांत से बचपन का सपना भी क्रिकेकर बनना था लेकिन चार बहनों में एकलौते भाई होने की वजह से उन्होंने खेल से किनारा कर अभिनय में जाना मुनासिब समझा।
-
सुशांत वो अभिनेता थे जिन्होंने एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में ऐसा रोल प्ले किया कि दर्शक देखकर हौरान रह गए कि कहीं ये सचमुच माही तो नहीं बैटिंग करने लगे।
-
महेंद्र सिंह धोनी अपनी बायोपिक के प्रमोशन में भी सुशांत के साथ शामिल हुए।तस्वीर में दोनों डैशिंग अंदाज में दिख रहे हैं।
-
पर्दे पर हूबहू धोनी की तरह दिखने के लिए सुशांत ने कई घंटों माही के घर और बाहर गुजारे। ताकि फिल्म में वे सुशांत कम बल्कि धोनी ज्यादा नजर आएं।
-
फिल्म में सुशांत ने हूबहू माही की तरह ही हेलिकॉप्टर शॉग लगाया। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी से ली थी।
-
फिल्म धोनी के बचपन से लेकर उनके 2011 वर्ल्ड कप जीतने के सफर को दिखाया गया है। खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए नीरज पांडे ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए और किसी का नाम सोचा भी नहीं था। सुशांत के साथ धोनी हमेशा मस्ती मजाक करते नजर आते रहे। अलग-अलग क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले ये दोनों एक दूसरे भाई दिखते हैं।
-
सुशांत की बॉन्डिंग धोनी की बेटी जीवा से भी काफी अच्छी थी। तस्वीर को सुशांत ने फिल्म की रिलीज से काफी दिन बाद शेयर किया था।
-
तस्वीर किसी पब्लविक प्लेस की है जिसमें धोनी सुशांत के लिए कोई ड्रिंक तैयार कर रहे हैं।
