-
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान और बल्लेबाजी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ये घोषणा उन्होंने बुधवार 5 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी टीम की हार के बाद किया। (Photo: PTI)
-
हालांकि, स्टीव स्मिथ वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना जारी रखेंगे। स्टीव स्मिथ जितने अच्छे एक खिलाड़ी हैं उतने ही शानदार एक पति भी हैं। उनकी लव स्टोरी कमाल की रही है। आइए जानते हैं उनकी पत्नी, लव स्टोरी और परिवार के बारे में: (Photo: PTI)
-
डेब्यू
स्टीव स्मिथ का जन्म 2 जून 1989 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। उन्होंने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और 2015 व 2023 क्रिकेट विश्व कप सहित कई आईसीसी टूर्नामेंट जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। (Photo: PTI) -
कब शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?
स्टीव स्मिथ ने लव मैरिज की है और उनकी पत्नी का नाम डानी विलिस है। दोनों की लव स्टोरी साल 2011 में शुरू हुई थी। (Photo: Dani Willis/Insta) -
पहली मुलाकात
डानी विलिस के पहली बार स्टीव स्मिथ 2011-12 बिग बैश लीग (BBL) सीजन के दौरान मिले थे। उस दौरान विलिस पढ़ाई कर रही थीं। (Photo: Dani Willis/Insta) -
दोस्ती प्यार में बदल गई
इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर दोस्ती से दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। (Photo: Dani Willis/Insta) IND vs AUS: जानिए ICC का वह नियम जिसने स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजने से बचाया -
इतने साल तक चला अफेयर
करीब छह साल तक डेट करने के बाद स्मिथ ने 2017 में न्यूयॉर्क में डानी विलिस को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद 15 सितंबर 2018 को न्यू साउथ वेल्स में दोनों शादी रचा कर हमेशा के लिए एक हो गए। (Photo: Dani Willis/Insta) -
क्या करती हैं स्मिथ की पत्नी?
स्टीव स्मिथ की पत्नी ने मैक्वेरी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है और इसी में अपना करियर बनाया। फिलहाल डानी विलिस जानी मानी सॉलिसिटर हैं। (Photo: Dani Willis/Insta) -
इसका भी है शौक?
वकील होने के साथ ही डानी विलिस को इंटीरियर डिजाइन का भी शौक है और साथ ही वो फिटनेस फ्रीक भी हैं। (Photo: Dani Willis/Insta) -
सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स
डानी विलिस सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं जहां वो आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ का किस्सा और तस्वीरें फैंस बीच साझा करती रहती हैं। डानी विलिस के इंस्टाग्राम पर 115के फॉलोअर्स हैं। (Photo: Dani Willis/Insta) -
स्टीव स्मिथ की पूरी फैमिली
स्टीव स्मिथ के पिता का नाम पीटर स्मिथ और उनकी मां गिलियन स्मिथ हैं। वहीं, स्मिथ की एक बहन भी हैं जिनका नाम क्रिस्टल स्मिथ है। (Photo: Dani Willis/Insta) बॉल टैम्परिंग से DRS तक, स्टीव स्मिथ का विवादों से रहा है गहरा नाता
