-
भारतीय क्रिकट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के निजी जीवन में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता में गुरुवार (8 मार्च) को एफआईआर दर्ज कराई है। शमी की पत्नी ने इससे पहले मीडिया के सामने उन पर विवाहेत्तर संबंध रखने समेत उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, उनकी हत्या की साजिश रचने और मैच फिक्सिंग करने तक के आरोप लगाए थे। दूसरी तरफ, शमी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे इन गंभीर आरोपों को झूठा बता रहे हैं। खैर यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी क्रिकेटर की शादी या लव अफेयर में दरार पड़ी है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में जिनके लव अफेयर्स एक समय मीडिया की सुर्खियां बना करते थे।
-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अफेयर भी खासा सुर्खियों में रहा। हालांकि धोनी और दीपिका का यह अफेयर लंबे समय तक नहीं चल सका।
-
ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात का नाम रोहित शर्मा के साथ जुड़ा था। रोहित और सोफिया की कई ऐसी तस्वीरें मीडिया में आई थीं जिनमें वो साथ देखे जा सकते थे।
-
युवराज सिंह का नाम भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया था। युवराज और दीपिका को ऑस्ट्रेलिया में एक साथ देखा गया था। यह रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया।
-
तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस ईशा शरवानी की रिलेशनशिप खासी लंबी चली थी। मीडिया में इनके शादी करने की संभावना पर भी खबरें आईं लेकिन ऐसा हो ना सका।
-
तेज गेंदबाज श्रीसंत और साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन की रिलेशनशिप की भी खबरें आई थीं। हालांकि श्रिया ने बाद में इस तरह की खबरों को अफवाह बताया था।
-
एक्ट्रेस और मॉडल किम शर्मा का नाम भी युवराज सिंह के साथ एक समय जुड़ा था। किम और युवराज की ये रिलेशनशिप भी किसी मुकाम पर नहीं पहुंच पाई।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा की रिलेशनशिप को लोग आज भी नहीं भूले हैं। बताया जाता है कि इस रिलेशनशिप के चलते गांगुली की पर्सनल लाइफ में समस्याएं खड़ी हो गई थीं। -
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विव रिचर्ड्स का नीना गुप्ता से अफेयर काफी चर्चा में रहा। विव नीना से अपने अफेयर से पहले ही शादीशुदा थे। ये दोनों लंबे समय तक साथ रहे और इनकी एक बेटी है जिनका नाम मसाबा गुप्ता है।
