-
क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को अपनी गतिविधियों से लगातार अपडेट भी रख रहे हैं। हाल ही में धवन अपने बेटे जोरावर से मिलने उनके स्कूल पहंचे थे जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा धवन ने एक और वीडियो शेयर की थी जिसमें वह अपने परिवार के साथ क्रिकेटर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों ही वीडियोज को सोशल मीडिया के जरिए धवन के फैंस के बीच खूब शेयर किया गया था। वहीं रविवार को धवन अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के मूनलिट सेंचुरी पहुंचे हुए थे जिसकी तस्वीरें धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है। इन तस्वीरों में धवन के बच्चे गले में सांप लपेटे हुए नजर आ रहे हैं। जोरावर के गले में एक बड़ा सा सांप लटका हुआ है और वह बिलकुल भी डरे हुए नहीं दिख रहे हैं। इसके अलावा आयशा और उनकी बेटी ने भी सांप को गले में लेपटकर तस्वीरें खींचवाई हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें। (All Photos: Aesha Dhawan Instagram Account)
-
इस तस्वीर में जोरवार के गले में बड़ा सा सांप लटका हुआ देखा जा सकता है।
-
जोरावर सांप को अपनी गर्दन पर रखकर बड़े खुश दिखाई दे रहे हैं।
-
शिखर धवन के बेटे जोरावर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।
-
धवन की बेटी ने भी सांप को अपनी गर्दन पर लपेटा था।
-
वह भी सांप को बड़ी आसानी से पकड़ी हुई थीं।
-
समस्त धवन परिवार ने मूनलिट सेंचुरी में खूब मस्ती की।
-
शिखर धवन को अपने बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
-
धवन, आयशा और जोरावर इस प्यारे अंदाज में भी दिखे।
-
धवन अपने परिवार के साथ सेंचुरी आकर बहुत खुश थे।
