-
रियाल मैड्रिड के फुटबॉल एंड्रिक ने शादी कर ली है। महज 18 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने मॉडल और इंफ्लूएंसर ग्रैबरिएले मिरांडा से शादी की। (फोटो साभार- Endrick Instagram)
-
एंड्रिक की पत्नी उनसे 5 साल बड़ी हैं। स्टार फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को इस बारे में जानकारी दी। दोनों की मुलाकात को एक साल से भी कम समय हुआ है। (फोटो साभार- Endrick Instagram)
-
द सन के मुताबिक दोनों ने शादी से पहले कान्ट्रैक्ट साइन किया है जिसकी बहुत चर्चा हो रही है। इस कान्ट्रैक्ट के मुताबिक दोनों के चार शब्द कहने पर मनाही है। (फोटो साभार- Endrick Instagram)
-
यह चार शब्द हैं um (अम), well (वेल), okay(ठीक है) और beautiful (सुंदर)। दोनों बातचीत में इन 4 शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते। (फोटो साभार- Endrick Instagram)
-
वहीं दोनों के लिए यह अनिवार्य है कि वह हर परिस्थिति में एक-दूसरे से कहें- चाहे कुछ भी हो जाए हम साथ हैं। (फोटो साभार- Endrick Instagram)
-
इस करार को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन हैं। कुछ इसके समर्थन में हैं। तो वहीं कुछ को यह शर्तें पसंद नहीं आईं। (फोटो साभार- Endrick Instagram)
-
एंड्रिक इसी साल स्पेन के क्लब रियाल मैड्रिड में शामिल हुए हैं। ब्राजील का यह खिलाड़ी वेंबली स्टेडियम में गोल दागने वाला सबसे युवा खिलाड़ी हैं। (फोटो साभार- Endrick Instagram)