-
पिता बनना किसी के लिए भी सौभाग्य की बात होती है लेकिन यह तब और खास बन जाता है जब किसी उम्रदराज व्यक्ति को यह सुख प्राप्त होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि 40 के बाद यदि आप पिता बनते हैं तो खतरा हो सकता है लेकिन दुनिया में ऐसे तमाम व्यक्ति हैं जो 50 और 60 उम्र के बाद पिता बनते हैं। वहीं ऐसे भी तमाम शख्स हैं जो 70 से 90 की आयु में पिता बनते हैं। सुनने में भले ही अजीब लगता हो लेकिन यह हकीकत है। हाल ही में फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस बर्नी एक्लेस्टोन 89 की उम्र में पिता बने हैं। उनकी 44 साल की पत्नी फैबियाना प्लॉसी ने 1 जुलाई को बेटे को जन्म दिया है। बर्नी इस साल 90 के हो जाएंगे। 5 बच्चों के नानाजी बर्नी चौथी बार पिता बनकर काफी खुश हैं। हालांकि बर्नी कोई पहले इंसान नहीं है जो कि इतनी उम्र में पिता बने हैं उनसे पहले भी कई लोगों को वृद्धावस्था में बाप बनने का सुख प्राप्त हुआ है। यहां हम ऐसे ही लोगों के बारे में आपको बता रहे हैं जिनमें से किसी को 70 के बाद तो किसी को 90 के बाद पिता बनने का सौभाग्य मिला है।
-
बर्नी एक्लेस्टोन पहली बार बेटे के पिता बने हैं। उनकी दो पत्नियों से 3 बेटियां पहले से ही हैं। पिता बनने के बाद उन्होंने कहा, ‘हमारा एक बेटा है जिसका नाम ऐस है। मुझे बहुत गर्व है।’ बता दें कि हरियाणा के रामजीत राघव 96 साल की उम्र में पिता बने थे। उनका हाल ही में देहांत हो गया है।
-
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा उम्र में पिता बनने का सुख भारत के रामजीत राघव को प्राप्त हुआ था। वे 96 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे। उन्होंने इस उम्र में पिता बनकर विश्व में रिकॉर्ड बनाया है। खरखौदा निवासी रामजीत 104 साल की उम्र में एक बाग में काम करते थे। उनकी पत्नी शकुंतला मानसिक रूप से दिव्यांग थीं। रामजीत 93 वर्ष की उम्र में 2009 में पहली बार बेटे विक्रमजीत के पिता बने। इसके बाद 5 अक्टूबर, 2012 को वे 93 साल की उम्र में दूसरे बेटे के पिता बने थे। इस पर विश्वभर की मीडिया में उनकी खूब चर्चा हुई थी। फरवरी 2020 में उनका निधन हो गया था।
चार्ली चैपलिन कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम था जिसके बारे में बूढ़े बच्चे सभी जानते हैं। वह एक ऐसे इंसान थे जो किसी के भी मायूस चेहरे पर मुस्कान ला देते थे। एक वक्त था जब लोगों के चेहरे पर हंसी लाने के लिए चार्ली चैपलिन का नाम काफी था। बिना कुछ बोले करोड़ों लोगों को चार्ली ने खुशी बांटी है। अपनी कॉमेडी के अलावा चार्ली चैपलिन का नाम उस वक्त भी काफी सुर्खियों में रहा जब वे 73 की उम्र में पिता बने थे। उनकी पत्नी ने Oona O'Neil बेटे क्रिस्टोफर को जन्म देकर विश्व में सुर्खियां बटोरी थीं। -
अमेरिका के मीडिया रूपर्ट मर्डोक अपनी 4-4 शादियों के लिए काफी चर्चे में रहे हैं। जब वे 72 साल के थे तब एक बेटी के पिता बने थे। उनकी पत्नी Wendi Deng ने साल 2003 में बेटी Chloe को जन्म दिया था। हालांकि Chloe से पहले रूपर्ट 5 बच्चों के पिता बन चुके थे। वे उस वक्त भी खूब हैडलाइन्स में आए जब उन्होंने लंदन एक समारोह में मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से 84 साल में शादी रचाई थी।
ऑस्कर विनर Robert De Niro 68 साल की उम्र में पिता बने थे। उनकी पहली पत्नी Grace Hightower ने बेटी Helen Grace को जन्म दिया था। 76 साल के रॉबर्ट 6 बच्चों के पिता हैं जिनकी दो शादियां हुई हैं लेकिन फिलहाल वे सिंगल हैं। -
प्लेबॉय मैग्जीन के फाउंडर Hugh Hefner अब इस दुनिया में नहीं है। उनका 2017 में निधन हो गया था। Hugh Hefner 65 की उम्र में पिता बने थे। उनकी दूसरी पत्नी किंबर्ली ने बेटे कूपर को जन्म दिया था। Hugh Hefner के तीन पत्नियों से चार संताने हैं।
