-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली के एक आलीशान होटल में शादी की। दोनों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीरें डालकर फैंस को विवाह की सूचना दी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
जहीर खान और सागरिका घाटगे: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे पिछले महीने 23 नंवबर को शादी के बंधन में बंध गए। सागरिका और जहीर ने कोर्ट मैरिज की। वहीं 27 नवंबर को उन्होंने शादी की ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) -
भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। भुवी और नुपुर नागर की शादी मेरठ के होटल में हुई। इसके बाद 26 नवंबर को बुलंदशहर और 30 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
क्रुणाल पांड्या और पंखुरी शर्मा: आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने 27 दिसंबर को पंखुरी शर्मा से शादी कर ली है। क्रुणाल और पंखुरी पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
बेन स्टोक्स और क्लेअर: इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इसी साल अक्टूबर में क्लेअर के साथ शादी की। स्टोक्स क्लेअर के साथ पिछले कुछ सालों से क्लेअर के साथ लिव-इन में रह रहे थे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
