-
भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय आज अपना 34 वां जनमदिन मना रहे हैं। मुरली विजय की गिनती आज एक सफल क्रिकेटरों में की जाती है। वनडे और टी-20 टीम में भले ही विजय ने ज्यादा कुछ ना किया हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खुद को कई बार साबित किया है। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय ने एक तरफ से पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाल रखी है। मुरली विजय के लिए यह मुकाम हासिल करनाकतई आसान नहीं था। मुरली विजय 12 वीं पढ़ने के बाद ही घर से दूर पैसे कमाने के इरादे से निकल चले थे। कहा जाता है कि जब वह 12वीं में पढ़ाई कर रहे थे तो वह 40 फीसदी अंक ही हासिल कर पाए, जिससे दुखी होकर उन्होंने कमाने का निर्णय लिया। वहीं उनकी बहन भी उन्हीं के साथ पढ़ती थी, जो परिक्षा में 98 फीसदी अंक लाने में कामयाब रही। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
17 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले विजय ने शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना किया है। वह एक होटल में काम करने गए, जहां उन्हें एक ड्राइवर के साथ रूम शेयर कर के रहना पड़ा। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही वह वहां से निकल गए। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
इसके बाद मुरली विजय ने एक पार्लर ज्वॉइन किया, वहां विजय दूसरे लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करने लगे। विजय को इस काम के बदले पार्लर से कमीशन मिलने लगा। हालांकि, यह काम भी विजय ज्यदा दिनों तक नहीं कर पाए।, (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
विजय ने एक बार फिर पढ़ने का मन बनाया और अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चेन्नई के विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने एडमिशन लिया। यहीं से विजय का ध्यान क्रिकेट की ओर गया और वह अपना फोकस पूरी तरह से अपने खेल पर करने लगे। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
वह दिन-रात पूरी मेहनत के साथ क्रिकेट में लग गए और खूब पसीना बहाया। इतनी मेहनत करने के बावजूद भी विजय का सिलेक्शन तमिल नाडु की टीम में नहीं किया गया। इसकी वजह उनके बड़े बाल थे, बाद में विजय ने तुंरत अपने बाल कटवा लिए। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने विजय का भरपूर साथ दिया। भरत अरूण की वजह से चेन्नई क्रिकेट क्लव से विजय को खेलने का मौका मिला। यहां अपनी बल्लेबाजी से विजय सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
इसके बाद उन्हें 2008 में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। इस वक्त वो भारतीय क्रिकेट टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विजय टैटू के बेहद शौकीन है, इसके अलावा वह कमल हसन की एक्टिंग को भी खूब पसंद करते हैं। वह उनकी हर फिल्म को देखते हैं। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
-
मुरली विजय के जीवन की सबसे दिलचस्प बात है कि इन्होंने अपनी शादी अपने दोस्त और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी निकिता से की। इनकी शादी की वजह से दोनों दोस्तों के बीच कई बार झड़प भी हुई। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
