-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों साउथ कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ ट्रेनिंग और ड्यूटी कर रहे हैं। सेना की वर्दी में महेंद्र सिंह धोनी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं। धोनी की ऐसी ही एक तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में धोनी खुद अपने जूते पॉलिश करते दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी ने सेना की वर्दी भी पहनी हुई है। लोग इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि देशभक्ति का जज्बा हो तो धोनी जैसा हो वर्ना इन्हें क्या पड़ी है बॉर्डर पर इतनी कठिन जिंदगी जीने की। (All Pics: Social Media)
-
सेना के कैम्प से वायरल हुई महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर को देखकर लोग ये भी लिख रहे हैं कि जो एक साल में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हैं वो सिर्फ देश के लिए ये सब कर रहा है। (Photo: @BaijuRathore/twitter)
-
बता दें कि एम एस धोनी 31 जुलाई से सेना में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। (Photo: @PRINCEsri20/twitter)
-
जम्मू कश्मीर में तैनात महेंद्र सिंह धोनी की पहली झलक उस समय सामने आई जब वह सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए थे। (Photo: @journalistashim/twitter)
-
धोनी ने खासतौर पर सेना के साथ समय बिताने के लिए वेस्ट इंडीज दौरे से खुद को अलग कर लिया था। (Photo: @aadi6396/twitter)
-
विश्वकप के दौरान कई मर्तबा महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की भी बातें उठीं। कहा जा रहा था कि इस विश्वकप के बाद धोनी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।(Photo: @rajeshbarnwal11/twitter)
-
हालांकि धोनी ने अभी तक संन्यास तो नहीं लिया लेकिन वह इन दिनों अपनी बटालियन के साथ सेना की जिम्मेदारियों को सीख रहे हैं। (Photo: @MilindWakhale8/twitter)
-
महेंद्र सिंह दोनी की ट्रेनिंग 15 अगस्त को खत्म हो जाएगी।
