टीम इंडिया इन दिनों कांगरुओं के खिलाफ पर्थ टेस्ट में बिजी हैं तो वहीं कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतने ही अच्छे वह एक हसबैंड भी हैं। इस बात का अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। हाल ही में साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में धोनी कहीं साक्षी को सैंडल पहनाते दिख रहे हैं तो कहीं ब्रेसलेट। तस्वीरों पर जहां कुछ फैंस साक्षी के लिए निगेटिव कमेंट कर रहे हैं तो कुछ दोनों की केमिस्ट्री की तारीफें कर रहे हैं। बहरहाल, जो भी इन तस्वीरों में धोनी का साक्षी के प्रति प्यार साफ तौर पर दिखता है। (All Pic- Instagram) -
साक्षी ने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, तुमने बैंड दिलाया और तुम ही पहनाओ।
-
तस्वीर में आप देख सकते हैं शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रहीं साक्षी को उनके पति माही झुककर सैंडल पहना रहे हैं।
-
साक्षी ने तस्वीर पर लिखा तुमने इन सैंडलों का पेमेंट किया और तुमने ही पहनाया। ऐसी तस्वीरों को देख जहां एक ओर धोनी के फैंस साक्षी धोनी को एक लकी पत्नी मान रहे हैं कि उन्हें धोनी जैसा पति मिला है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
-
साक्षी के तस्वीर पोस्ट करने पर कुछ फैंस के कमेंट आ रहे हैं कि महानतम बल्लेबाज से ऐसा काम करवाते हुए उनती पत्नी को शर्म नहीं आती तो कुछ तारीफ कर रहे हैं।
-
फैंस के ऐसे कमेंट देखकर ही साक्षी ने बैंड पहनाते हुए 2 और तस्वीरें शेयर की। धोनी-साक्षी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
