महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार धोनी रांची स्थित फार्महाउस पर परिवार संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। गलियों के क्रिकेट से लेकर स्टेडियम तक आने में धोनी को काफी लंबा सफर तय करना पड़ा। धोनी ने अपने क्रिकेट करिअर में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। करीब 1 साल के क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी को लेकर फैंस का दीवानगी कम नहीं हुई। अब भी लोग उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं। धोनी एक ऐसे क्रिकेटर की जिनके दीवाने बॉलीवुड स्टार्स भी हैं। शाहरुख खान तो उनके इतने बड़े फैन हैं जो धोनी को खरीदने के लिए अपना पायजामा भी दांव पर लगा सकते हैं। जी हां, यह बात खुद किंग खान बयां कर चुके हैं। आईपीएल 10 की नीलामी के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी को खरीदने के लिए अपने कपड़े भी बेचने के लिए तैयार हैं। साल 2017 में धोनी ने जह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी आतिशी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 61 रन बनाकर पुणे को छह विकेट से जीत दिलाई थी। तब उन्होंने बता दिया कि क्यों उन्हें बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। धोनी की इस फिनिशिंग पारी ने सभी आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए। तब किंग खान भी धोनी के कायल हो गए थे। उस वक्त शाहरुख खान ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे थे। उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि वो अगली बार आईपीएल के ऑक्शन में किसी भी हाल में धोनी को खरीदना चाहेंगे। इतना ही नहीं किंग खान ने यह भी कहा था कि ''यार मैं तो उसको अपना पजामा बेच के भी खरीद लूं, वो आए तो नीलामूी में।'' -
महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ बेहतरीन क्रिकेटर हैं बल्कि वे एक जाबांज आर्मी ऑफिसर भी हैं। वर्ल्ड कप के बाद वे कश्मीर घाटी में ड्यूटी भी कर चुके हैं।