-
रविवार 28 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल के मैदान पर पसीना बहाते नजर आए। फुटबॉल मैच में धोनी के साथ फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर भी दिखे। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में बने हुए हैं। धोनी कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से छुट्टी लेकर सेना में अपनी बटालियन के साथ कश्मीर में ड्यूटी करेंगे।(All Photos: Express Photo by Varinder Chawla)
-
फुटबॉल के लिए धोनी का प्यार जगजाहिर है। रविवार को उन्होंने प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी के लिए चैरीटी मैच में पसीना बहाया।
-
महेंद्र सिंह धोनी ने सेना के साथ ड्यूटी करने की इच्छा तब जताई जब पूरे मीडिया में क्रिकेट से उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं चरम पर थीं।
-
अर्जुन कपूर भी धोनी के साथ इस चैरिटी फुटबॉल मैच में नजर आए। दो दिन पहले ही कारगिल विजय दिवस के मौके पर रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन भी बरसात में फुटबॉल खेलते दिखे थे।
-
धोनी को लेकर अपने बयान में भारतीय सेना ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक कश्मीर में पैट्रोलिंग की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
-
2 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्ट इंडीज दौरे से धोनी ने खुद को अलग रखा है। उन्होंने बोर्ड को चिट्ठी लिखकर कुछ दिनों तक उपलब्ध ना रहने की अपनी मजबूरी बता दी थी।
