-
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी आज यानी 4 जुलई को अपनी 7वीं मैरिज एनीवर्सरी मनां रहे हैं। इस बारे में धोनी और साक्षी ने अपनी ओर से कोई फोटो शेयर नहीं की है लेकिन उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
2010 में 4 जुलाई के ही दिन दोनों शादी के बंधंन में बंधकर हमेशा- हमेशा के लिए एक-दूजे को हए गए थे। क्रिकेट की दुनिया ये कपल एक बेहतरीन कपल के तौर पर जाना जाता है, जिसकी करोड़ों दीवाने हैं। आइए जानते हैं धोनी और साक्षी की लव स्टोरी की पूरी कहानी। कोलकाता के ईडन गार्डन में जब भारत और पाकिस्तान का मैच होना था तब धोनी ताज होटल में रुके थे वहां पर उनकी पत्नी यानी साक्षी धोनी इंटर्नशिप कर रही थीं। इसी होटल में स्टे के दौरान धोनी से अपने कमरे का की-कार्ड खो जाता है, जिसके बाद वे वहीं पर इंटर्नशिप कर रहीं साक्षी के पास जाते हैं। साक्षी उन्हें पहचान नहीं पाती हैं और उनकी डिटेल्स चेक करने के लिए उनका नाम पूछती हैं। इसके बाद साक्षी उनसे उनका रूम नंबर और फिर उनका आई कार्ड मांगा, लेकिन धोनी अपना कार्ड देने से मना करते हैं। इसके बाद साक्षी उन्हें बिना आईडी कार्ड दिखाए हेल्प करने से मना कर देती हैं। बाद में धोनी के कहने पर साक्षी उनके साथ उनके रूम तक जाती हैं, जहां वे धोनी की आईडी देखने के बाद रूम से बाहर आती हैं। होटल से बाहर आकर साक्षी अपने साथियों से पूछती हैं कि महेंद्र सिंह धोनी कौन है। जब उन्हें उनकी असलियत मालूम पड़ती है तो वे बुके लेकर उनसे माफी मांगती है। तभी धोनी साक्षी से उनके ऑटोग्राफ मांगते हैं और कहते हैं आपने अपने काम को ज्यादा तरजीह दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के नंबर एक्सचेंज करते हैं। इसके बाद दोनों की लवस्टोरी शुरु हो जाती है। -
साक्षी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि धोनी उन्हें शादी के लिए कभी प्रपोज करेंगे। लेकिन किस्मत आखिरकार इन दोनों को मिलाना चाहती थी। फिलहाल दोनों की एक बेटी है जीवा। जो अक्सर सुर्खियों में रहती है।
