90 के दशक में अगर आप WWE देखने के शौकीन रहे हैं। तो हल्क होगन, रिक फ्लेयर, मिस्टर मॅकमहन को पहचानते ही होंगे। अब ये सार रेसलर रिंग को अलविदा कह चुके हैं। रिंग में बेहद खूंखार दिखने वाले ये रेसलर बेहद खूबसूरत लड़कियों के पिता भी हैं। इनमें से कुछ अपने पिता की तरह ही WWE में रेसलर हैं, तो कुछ एक्ट्रेस हैं, मॉडल हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए पिता बेटी की ऐसी ही जोड़ी… -
हल्क होगन की नाम WWE के इतिहास में सबसे बड़े स्टार्स के रूप में आता है। हल्क होगन की बेटी ब्रुक होगन बेहद ग्लैमरस है। ब्रुक कई टेलिविजन सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। इसका अलावा साल 2006 में WWE में भी नजर आ चुकी हैं।
-
ब्रिटनी पेज WWE रेसलर डायमंड डलास पेज की बेटी हैं। ब्रिटनी पेशे से योगा टीचर हैं और बेहद खूबसूरत हैं।
स्टेफ़नी मैकमोहन WWE चेयरमैन विन्स मैकमोहन के बेटी है। स्टेफनी कई बार रिंग में भी उतर चुकी हैं। वो अपने पिता के साथ मिलकर WWE चलाती हैं। -
WWE स्टार्स रॉडी पाइपर की बेटी एरियल टील टम्ब्स एक एक्ट्रेस हैं। बेहद खूबसूरत एरियल कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
-
WWE मिक फॉले की बेटी नोले फ़ॉले बेहद खूबसूरत हैं। नोले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
-
WWE रेसलर जिम नीडिहार्ट की बेटी नाताल्या ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए रेसलिंग को ही अपना पेशा बनाया। नाताल्या की गिनती WWE की कुछ सबसे अच्छी महिला फाइटर्स में होती है। साथ ही नाताल्या बेहद खूबसूरत भी हैं।
-
WWE सुपरस्टार रिक फ्लेयर की बेटी शेर्लोट ने अपने पिता के पेशे को ही अपनाते हुए रेसलिंग में ही नाम कमाने काम मन बनाया। शेर्लोट की गिनती इस समय की सबसे बड़ी महिला रेसलर के रूप में होती है।
WWE रेसलर सैंटिनो मारेला की बेटी बियांका कैरली बेहद खूबसूरत हैं। बियांका साल 2013 मिस टीन ओंटारियो का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।