-
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन और मनीष पांडे शनिवार (27 जनवरी, 2018) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए नीलामी में भारी रकम जुटाने में सफल रहे हैं। हालांकि इस नीलामी में चौंकाने वाली बात यह रही है कि कई दिग्गज खिलाड़ी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है। यहां तक उन खिलाड़ियों को भी कोई खरीदार नहीं मिला जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप में दोहरे शतक जड़े हैं। ऐसे में हम यहां आपको उन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर टीम की नैया पार लगाई लेकिन उन्हें खरीदने में किसी ने रूचि नहीं दिखाई। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को आईपीएल में पहली राउंड की नीलामी में किसी भी टीम ने नही खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते आ रहे गेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। बेंगलुरु की टीम ने इस बार गेल की जगह ब्रेंडन मैक्कुलम को खरीदा है। गेल ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
आईपीएल के 110 मैचों में 154 विकेट अपने नाम करने वाले लसिथ मलिंगा को इस बार मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया। इस दिग्गज गेंदबाज के लिए किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने भी बोली नहीं लगाई। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे मिशेल जॉनसन को फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
वर्तमान में साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंचे ईशांत शर्मा को खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई है। शर्मा 76 आईपीएल मैचों में 58 विकेट लिए हैं। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
साल 2015 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले मार्टिन गुप्टिन को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पिछला आईपीएल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेला था। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
मुंबई इंडियंस ने इस बार मौजूदा भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा पार्थिव पटेल को टीम के साथ नहीं रखा। उन्हें किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने भी खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
-
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
