-
पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी में भारत को दो मेडल दिलाने वाली मनु भाकर देश वापस लौट आई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं: (PTI)
-
मनु भाकर के साथ ही उनके कोच जसपाल राणा का भी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। (PTI)
-
अपने कोच के साथ कुछ इस तरह मेडल के साथ नजर आईं मनु भाकर। (PTI)
-
एयरपोर्ट से बाहर आते ही मनु भाकर के माता-पिता ने उन्हें गले लगाकर उनका माथा चूम लिया। (PTI)
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर मनु भाकर की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब दिखें। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। (PTI)
-
पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दो पदक भारत की झोली में डाली। पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर मिक्स्ड टीम एयर पिस्टल इवेंट में दूसरा कांस्य पदक जीता। (PTI)
-
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास भी रचा है। वह पहली भारतीय महिला शूटर हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। (PTI)
-
बता दें कि, मनु रविवार को होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी के लिए पेरिस लौट जाएंगी। वो पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी। (PTI)
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर माला फूल पहनाकर मनु का स्वागत किया गया। (PTI)
-
मेडल के साथ मनु भाकर। (PTI)
-
उनके स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों फैंस खड़ थे। मनु भाकर ने कहा कि, वो काफी खुश हैं कि उन्हें इतना प्यार मिल रहा है। (PTI)
