-
पुर्तगाल के funchal madeira में मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डों इन दिनों अपने परिवार संग क्वारेंटाइम में हैं। वे Funchal स्थित अपनी सात मंजिला हवेली में एंजॉय कर रहे हैं। रोनाल्डो इस खूबसूरत घर में अपने बच्चों संग रहे हैं। रोनाल्डो के इस घर में इतनी सुविधाएं हैं जो फाइव स्टार होटल में भी शायद ही मिलें। जहां वे रहते हैं वहां पर हवा की सरसराहट, पक्षियों के संगीत, समदंर का शोर और शांति महसूस होती है। युवेंटस के इस स्टार स्ट्राइकर का यह घर पहले एक गोदाम था। उन्होंने बाद में इस लक्जरी निवास में परिवर्तित कर दिया। आइए डालते हैं रोनाल्डो के शाही बंगले पर एक नजर। (All Photos- Instagram)
-
35 साल के रोनाल्डो ने 2002 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। कोरोनावायरस के कारण इस सयम दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप हैं। इसी कारण रोनाल्डो गृह नगर मदीरा में हैं।
-
अब रोनाल्डो का वही वेयरहाउस सपनों का घर जैसा लगता है। वे अपने घर से नीले आसमान के तले समंदर की लहरों को साफ देख सकते हैं।
-
रोनाल्डो के इस शानदार घर की कीमत 7 मिलियन पौंड (करीब 66 करोड़ रुपए) बताई जाती है।
-
उनके घर में ओलंपिक आकार के लग्जरी स्विमिंग पूल, जकूजी और एक फुटबॉल पिच सहित अपनी तमाम स्पोर्ट एरियाज हैं।
-
स्टार फुटबॉलर के शानदार घर में मिनी फुटबॉल पिच, स्टेट ऑफ द आर्ट जिम और जेंडर न्यूट्रल नर्सरी भी है। घर के दरवाजों में जो हैंडल्स लगे हैं उन पर CR (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) का मोनोग्राम लगा हुआ है।
-
घर के जकूची में अपने बच्चों संग रोनाल्डो।
-
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 100 करोड़ डॉलर की कमाई करने वालों की सूची में शामिल होने वाले हैं। रोनाल्डो अगर यह कीर्तिमान बनाते हैं तो इतनी कमाई करने वाले वे दुनिया के पहले फुटबॉलर और ओवरआल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
-
रोनाल्डो ऐसे में समय यह उपलब्धि हासिल करने को तैयार हैं, जब उनका क्लब युवेंटस कोरोनावायरस के कारण उनकी सैलरी में करीब 40 लाख यूरो की कटौती कर सकता है। रोनाल्डो ने खुद ही यह प्रस्ताव रखा था।
-
फोर्ब्स के अनुसार, रोनाल्डो की पिछले साल की कमाई 10.9 करोड़ डॉलर थी। इस साल भी वे 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के करीब हैं। रोनाल्डो के 18 साल के करियर में यह पहली बार होगा जब वे 100 करोड़ की कमाई करने जा रहे हैं।
