-
लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत होने वाली है। लीग ने छह टीमों के साथ-साथ उनके कप्तानों का ऐलान भी कर दिया है। इन छह कप्तानों में से पांच भारतीय हैं। वहीं तीन टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।
-
गुजरात ग्रेट्स की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में होगी। शिखर धवन ने 68 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 1759 रन हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 92 है। (फोटो साभार- Shikhar Dhawan Instagram)
-
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सादर्न सुपरस्टार्स के कप्तान हैं। उन्होंने 401 टी20 मैच खेले हैं। इन 401 मैच में कार्तिक ने 7407 रन बनाए हैं। कार्तिक कभी शतक तो नहीं लगा पाए लेकिन 34 बार अर्धशतकीय पारी खेली है। दिनेश कार्तिक साल 2007 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे।
-
सुरेश रैना तोयम हैदराबद के कप्तान हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 336 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 8654 रन हैं। इसमें 4 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। (फोटो साभार – Suresh Raina Instagram)
-
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान कोनार्क सुरयस ओडिशा के कप्तान बने हैं। इरफान पठान ने 181 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 2020 रन हैं। वहीं इरफान 173 विकेट भी ले चुके हैं। वह साल 2007 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे। (फोटो साभार -Irfan pathan Bell Instagram)
-
इयान बेल को इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी मिली है। 107 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 2790 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 18 अर्धशतक हैं।
-
हरभजन सिंह को मनिपाल टाइगर्स की कप्तानी मिली है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 268 मैच खेले हैं जिसमें घरेलू मैच भी शामिल हैं। हरभजन सिंह 235 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने एक बार पांच विकेट हॉल और तीन बार चार विकेट हॉल लिए हैं। वह साल 2007 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे। (फोटो साभार – Irfan Pathan Instagram)
