-  
  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशनशिप के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। दोनों का प्यार क्रिकेट की पिच से लेकर फिल्म की शूटिंग पर भी परवान चढ़ता नजर आता है। कोहली गर्लफ्रेंड अनुष्का को अपना लकी चार्म मानते हैं। लिहाजा हाल ही कोहली ने अनुष्का के लिए एक आलीशान बंगला बनवाया है। कोहली का ये नया घर मुंबई में है। अभी इस घर में कई फैसेलिटी और शामिल की जाएगीं। आपको बता दें कि विराट कोहली का पुश्तैनी घर दिल्ली में है जहां वो अभी तक अपने परिवार के साथ रहते थे लेकिन अब विराट गुरुग्राम में रहते हैं। गुरुग्राम में विराट का घर 10 हजार स्क्वायर फीट में बना है जिसे उन्होंने 80 करोड़ में खरीदा था। उनका ये घर भी बेहद आलीशान है। देखिए कोहली के नए घर की तस्वीरें।
 -  
  आपको बता दें कि विराट के इस सी-फेसिंग घर की कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
 -  
  35वें फ्लोर पर बनाया गया ये घर 7,171 स्क्वॉयर फिट है ।
 -  
  गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि कोहली और अनुष्का वर्ली में एक फ्लैट बुक कराने का प्लान बना रहे हैं। इस बारे में अब इन दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
 
दरअसल, ये वही घर है जिसका कंसट्रक्शन देखने के लिए कोहली और अनुष्का साथ देखने गए थे। लिहाजा अब ये घर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। -  
  कोहली के फैंस को अब इंतजार है तो सिर्फ इनकी अनुष्का संग शहनाई बजने का।
 -  
  हर कोई चाहता है कि कोहली जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ सैटिल हो जाएं।
 -  
  अपने दोस्तों के साथ नए घर में कोहली।
 -  
  नए घर में कोहली का डॉगी।