-
इमरान खान : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने फरवरी 2018 में बुशरा मानेका के साथ तीसरी शादी की। इससे पहले साल 1995 में जेमिमा खान और 2015 में जर्नलिस्ट रेहम खान के साथ इमरान ने शादी की थी। ये दोनों ही शादी टूटने के बाद इमरान खान की मुलाकात करीब दो साल पहले बुशरा बीबी जिन्हें ‘बुशरा मानेका’ के नाम से पुकारा जाता है उनसे हुई। इसके बाद दोनों लगातार मिलते रहे और दो साल बाद 18 फरवरी 2017 को दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बुशरा बीबी मूल रूप से दक्षिणी पंजाब की हैं और 5 बच्चों की मां भी हैं।
-
योगराज सिंह : भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और पॉलिटिशियन योगराज सिंह की पहली शादी शबनम कौर से हुई थी। शबनम एक खुले विचारों की महिला थी और अपने करियर में कुछ करना चाहती थी। योगराज सिंह शबनम को इसकी इजाजत नहीं दे रहे और उन्हें घर में ध्यान देने को कहते। बिजनसमैन की बेटी शबनम के सपने अपने पिता की तरह ही बड़े-बड़े थे। युवराज सिंह और जोरावर सिंह के पैदा होने के बाद योगराज ने शबनम से तलाक ले लिया और सतवीर कौर से शादी कर ली। युवराज सिंह दोनों ही परिवार के बेहद क्लोज माने जाते हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन की बयोपिक फिल्म अगर आपने देखी होगी तो आप इस बात से भली भांति परिचित होंगे। अजहरुद्दीन ने साल 1987 में नॉरीन से शादी की थी, लेकिन 1995 के बाद उनकी अफेयर की खबरें बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ आने लगी। अजहरुद्दीन ने साल 1996 में नॉरीव को तलाक देकर संगीता से शादी कर ली। हालांकि, अजहरुद्दीन की दूसरी शादी भी कामयाब नहीं रही और 2010 में दोनों अलग हो गए। -
दिनेश कार्तिक : भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी। दोनों लगभग 8 साल तक साथ रहे, लेकिन साल 2015 में कार्तिक ने अपने दोस्त मुरली विजय से तंग आकर निकिता को तलाक दे दिया। दरअसल, मुरली विजय और निकिता एक-दूसरे के बेहद करीब आ चुके थे, जो कार्तिक बदार्शत नहीं कर सकें और उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद 2015 में दिनेश ने इंटरनेश्नल स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली
-
शोएब मलिक : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक और भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की थी। इससे पहले इन दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्कियां बटोरने का काम किया था। मलिक सानिया से पहले साल 2002 में आयशा सिद्दिकी से शादी के बंधन में बंध चुके थे, लेकिन सानिया के प्यार में पड़ने के बाद मलिक ने 2010 में आयशा को तलाक दे दिया था।
-
विनोद कांबली : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने साल 1998 में नोएला लुईस से शादी की थी। 12 साल के बाद कांबली ने लुईस को तलाक देकर फैशन मॉडल एंड्रिया से शादी कर ली। कांबली और एंड्रिया आज भी खुशी-खुशी साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
वसीम अकरम : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की पहली पत्नी हुमा की 25 अक्टूबर 2009 को देहांत हो गया था। इसके चार साल बाद अकरम ने अपनी महिला मित्र शनीरा थामसन के साथ शादी कर फिर से एक नई पारी की शुरुआत की।