-
ये तो आपने सुना होगा कि क्रिकेटर्स के पास बहुत महंगी-महंगी और लग्जरी कारें होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर के पास कौन-कौन सी कारें हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिनके पास एक ही नहीं बल्कि कई लग्जरी कारे हैं और वो कारों के शौकीन भी है। आइए जानते हैं किस क्रिकेटर के पास कौन-कौनसी कार है।
-
महेंद्र सिंह धोनी- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स के साथ कार का भी शौक है। धोनी के पास कई बाइक्स होने के साथ ही कई कारे भी हैं, जिसमें हमर, टोयोटा कोरोला, कस्टमाइज्ड स्कोर्पियो, पजेरो कार शामिल है। साथ ही धोनी को फरारी 599 जीटीओ भी काफी पसंद है। धोनी के पास अधिकतर कारें एसयूवी है।
-
वीरेंद्र सहवाग- वीरेंद्र सहवाग जिस तरह मैदान में शान से खेलते हैं, उसी तरह सड़क पर भी सहवाग शान की सवारी करते हैं। सहवाग के पास बेंटले कोंटिनेंटल फ्लाइंग स्पूर कार है और इस कार की कीमत 2 करोड़ से अधिक है।
-
युवराज सिंह- युवराज सिंह के पास लैंबोर्निनी और पोर्श है। इसमें युवी लैंबोर्गिनी Murcielago और पोर्श 911 रखते हैं और पोर्श कार युवराज सिंह को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ललित मोदी ने दी थी।
-
विराट कोहली- कप्तान विराट कोहली के पास भी कई कारे हैं और इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स 6 और ऑडी आर-8 शामिल है। साथ ही विराट कोहली को कई कारें तोहफे में भी मिल चुकी है।
-
सुरेश रैना- रैना के पास पोर्श बोक्सटर एस है, जो कि स्पीड के लिए मशहूर है। इसमें 3.4 लीटर फ्लेट6 इंजन है जो कि कार को अन्य कारों से अलग बनाता है।
-
सचिन तेंदुलकर- सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के साथ साथ अपनी कारों के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। सचिन को कई कारें तोहफे में भी मिली है और उनके पास वैसे भी कई कारें हैं। बीएमडब्ल्यू के शौकीन सचिन के पास बीएमडब्ल्यू एम 5, बीएमडब्ल्यू एक्स 5 और निसान जीटीआर 530 है। सचिन ने हाल ही में अपनी फरारी 360 मोडेना भी बेच दी थी।
