-
Cricketers Weird Nick Names: भारत में क्रिकेटर्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और महेेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जैसे क्रिकेटर्स को तो उनके फैंस पूजते भी हैं। कई क्रिकेटर्स ऐसे है जिनके निक नेम भी काफी चर्चित हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे पड़ा इन क्रिकेटर्स के ये नाम:
-
Virat Kohli: विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक हैं। विराट कोहली का निकनेम चीकू है।
-
विराट कोहली ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि उनका नाम चंपक नाम की एक कॉमिक्स में खरगोश के नाम पर पड़ा था। उस खरगोश का नाम चीकू था।
-
Shikhar Dhawan: शिखर धवन का निकनेम गब्बर है। धवन को यह नाम क्रिकेट के मैदान पर ही मिला था।
-
दरअसल एक बार रणजी ट्रॉफी के मैच में शिखर धवन ने शोले फिल्म से गब्बर सिंह का डायलॉग मारा था। तभी से उनका नाम गब्बर पड़ गया।
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल का निकनेम तिली है। ये नाम उनके साथी क्रिकेटर्स ने उनकी दुबली पतली पर्सनैलिटी को देखते हुए रखा था। माचीस की काठी को भी तिली ही कहते हैं।
-
Navjot Singh Sidhu: अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू का निकनेम शेरी है। उनका यह नाम उनके परिवार के लोगों ने रखा था।
-
दरअसल हुआ ये था कि जब सिद्धू का जन्म हुआ तो उनकी मां की एक दोस्त ने उन्हें महिलाओं के ड्रिंक शेरी की बोतल गिफ्ट की थी। उस ड्रिंक की बोतल के नाम पर ही सिद्धू का नाम शेरी रख दिया गया।
-
Rahul Dravid: मशहूर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का निकनेम जैमी है। दरअसल उनके पिता किसान नाम की जैम बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। उसी के आधार पर द्रविड़ को दोस्त जैमी कहकर पुकारने लगे।