-
IPL में खेलने वाले हर खिलाड़ी की कोशिश होती है कि वो यहां रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। कुछ रिकॉर्ड खिलाड़ियो के करियर में चार चांद लगा देते हैं, जैसे सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा सेंचुरी आदि। मगर दूसरी तरफ कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी बन जाते हैं जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होना। IPL 2023 में कई शानदार पारियां देखने को मिली है। मगर इस दौरान कई बल्लेबाज ऐसे भी रहें हैं, जो बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। तो चलिए हम आपको IPL उन खिलाड़ियों से मिलवाते हैं जो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं।
-
Dinesh Karthik
IPL 2023 में दिनेश कार्तिक के लिए असफलता का दौर जारी है। RCB का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुआ। इसी के साथ कार्तिक के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वह 212 पारियों में 15 बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। (Source: Screen Shot) -
Mandeep Singh
मनदीप सिंह 97 पारियों में 15 बार डक पर आउट हुए हैं। (Source: Screen Shot) -
Sunil Narine
वेस्टइंडीज का ये ऑलराउंडर 91 पारियों में 14 बार खाता खोलने में नाकाम रहा है। (Source: Screen Shot) -
Rohit Sharma
रोहित शर्मा 226 इनिंग्स में 14 बार डक पर आउट हुए हैं। (Source: Screen Shot) -
Piyush Chawla
पीयूष चावला 13 बार इस शर्मनाक पल से गुजर चुके हैं। (Source: Screen Shot) -
Harbhajan Singh
हरभजन IPL में 90 पारीयों में 13 बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। (Source: Screen Shot) -
Parthiv Patel
पार्थिव पटेल IPL में कई बार डक पर आउट हुए हैं। अपने आईपीएल करियर में वो 139 पारियों में 13 बार बिना खाता खोले वापस लौटे हैं। (Source: Screen Shot) -
Ajinkya Rahane
इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है। वो 150 इनिंग्स में 13 बार डक पर आउट हुए हैं। (Source: Screen Shot) -
Manish Pandey
मनीष पांडे को IPL के 152 इनिंग्स में 13 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन को लौटना पड़ा है। (Source: Screen Shot) -
Ambati Rayudu
अंबाती रायडू IPL के 179 पारियों में 13 बार शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। (Source: Screen Shot)
