-
IPL 2022 धीरे-धीरे अपने अंजाम की ओर बढ़ रहा है। फाइनल (IPL 2022 Final) मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इस बार के आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिनकी टीम ने उन्हें भारी रकम के साथ रिटेन किया था। इनमें से कुछ तो चले लेकिन ज्यादातर के परफॉर्मेंस काफी खराब रहे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के नाम:
-
शाहरुख खान की KKR वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन वेंकटेश ना तो बल्लेबाजी में चले और ना ही गेंदबाजी में कुछ कमाल दिखा पाए।
-
केकेआर ने वरुण चक्रवर्ती को भी 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन अब तक पूरे सीजन में वरुण का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा है।
-
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन पूरे सीजन में वह फॉर्म से बाहर रहे हैं।
-
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रोहित का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। वह अभी तक किसी मैच में अर्धशतक भी नहीं जड़ पाए हैं।
-
कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ में रिटेन किया लेकिन यह भी टीम के लिए महंगा सौदा साबित हुए।
-
विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यह आईपीएल विराट के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। निजी प्रदर्शन के मामले में भी विराट ने टीम को बेहद निराश किया है।
-
आरसीबी ने विराट के साथ ही ग्लेन मैक्सवेल को भी रिटेन किया था। मैक्सवेल को टीम ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया लेकिन वह पूरी तरह से फेल रहे हैं।