-
IPL 2022: इस बार के आईपीएल में देश को कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स मिले। किसी ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों को प्रभावित किया तो किसी ने गेंदबाजी से। खिलाड़ियों के अलावा भी कुछ चेहरे इस बार के आईपीएल में चर्चा का विषय रहे। आइए डालते हैं उन चेहरों पर एक नजर:
-
दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में स्पॉट हुई इन मोहतरमा का नाम आरती बेदी है। आरती पेशे से मॉडल हैं। कैमरे पर इन्हें देख हर कोई इनके बारे में जानना चाह रहा था।
-
पंजाब किंग्स के मैच से पहले अकसर यह लड़की चर्चा में आ जाती थी। यह कई बार पंजाब की टीम के साथ ट्रेवल करते और वीडियो बनाते भी दिखी। इनका नाम शशि धीमान है। शशि पंजाब टीम के मैनेजमेंट से जुड़ी हैं।
-
दिल्ली के कई मैचों में यह लड़की दिखी। हर बार कैमरा इनके चेहरे पर टिक गया। इनका नाम आशा नेगी है। चर्चा इस बात की है कि यह रिषभ पंत की गर्लफ्रेंड हैं।
-
मुंबई और सीएसके के मुकाबले में जब यह लड़की कैमरे में कैद हुई तो हर किसी की निगाहें इन पर टिक गईं। कई बार कैमरे ने उन्हें फोकस किया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि वह कौन हैं।
-
मुंबई और दिल्ली कैपिटल के मैच में जब ये दो लड़कियां कैमरे में कैद हुईं तो इनके बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया उतावला दिखा। हालांकि इनके बारे में भी कुछ पता ना चल सका।
-
गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद ये दो लड़कियां भी चर्चा का केंद्र रहीं। इनमें से एक का नाम अवंतिका शर्मा और दूसरी का नाम कैट क्रिश्चियन है।
-
लखनऊ सुपर जाएंट्स और केकेआर के बीच मैच के दैरान जब यह लड़की स्क्रीन पर दिखी तो कैमरा उनके चेहरे पर ही कुछ देर के लिए थम गया। सोशल मीडिया में तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को यह नहीं पता चल पाया कि यह लड़की है कौन।