-
IPL Auction 2016 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉट्सन अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 9.5 रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वैसे वॉट्सन की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को देखते हुए इसमें किसी को कोई हैरानी नहीं हुई। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी नीलामी सभी को हैरान कर दिया। पवन नेगी, क्रिस मॉरिस, मोहित शर्मा, करुण नायर ऐसे ही कुछ नाम हैं। तो कई नाम ऐसे भी हैं, जो बदनसीब रहे।
-
ऑलराउंडर पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। 30 लाख के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा। नेगी के बाद युवराज सिंह का नंबर आता है, जो कि 7 करोड़ रुपए में बिके।
-
क्रिस मॉरिस को उनके बेस प्राइस से 14 कीमत देकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। उन्होंने 50 लाख बेस प्राइस वाले क्रिस मॉरिस को 7 करोड़ रुपए में खरीदा।
-
गेंदबाज करुण नायर बेस प्राइस से 40 गुना कीमत पर बिके। उनका बेस प्राइस 10 लाख था, जबकि उन्हें 4 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयर डेविल्स ने खरीदा।
-
मोहित शर्मा का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था, लेकिन उन्हें 6.5 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीद लिया।
-
सबसे ज्यादा बदनसीब इरफान पठान रहे, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और उन्हें खरीदा भी 1 करोड़ रुपए में ही गया। वह इस बार राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलेंगे।
-
बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी यह ऑक्शन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। उनका बेस प्राइस 10 लाख था और उन्हें गुजरात लायंस ने 35 लाख रुपए में खरीद लिया।
दीपक हुड्डा को आईपीएल ऑक्शन खासा फायदा हुआ। 10 लाख के बेस प्राइस वाले इस बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा।
