-
वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। ODI वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन में दक्षिण अफ्रीका की नजरें अपने पहले खिताब पर है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के क्रिकेटरों का दिल किसके लिए धड़कता है।
-
Keshav Maharaj
केशव महाराज की पत्नी का नाम लेरिशा मुनसामी है। अप्रैल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। पेशे से लेरिशा मुनसामी जानी-मानी कथक डांसर हैं। लेरिशा मुनसामी की तस्वीरें और डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। (Photo Source: @lerisha_m/instagram) -
Aiden Markram
एडेन मार्कराम की पत्नी पत्नी का नाम निकोल डेनिएल ओ’कॉनर है। दोनों ने एक दूसरे को 12 साल तक डेट किया और 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। बता दें, निकोल डैनिएल अपना बेकिंग हाउस चलाती हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। (Photo Source: @nicoledmarkram/instagram) -
David Miller
डेविड मिलर की पार्टनर का नाम कैमिला हैरिस है। दोनों की शादी 2009 में हुई थी। (Photo Source: @camillaharris__/instagram) -
Rassie van der Dussen
रासी वैन डेर डूसन की पत्नी का नाम लारा वैन डेर डूसन है। दोनों ने करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2018 में शादी कर ली थी। लारा पेशे से एक मैथ टीजर हैं। (Photo Source: @laravdd_25/instagram) -
Marco Jansen
मार्को जानसन की गर्लफ्रेंड का नाम तनियल बैपटिस्ट है। तनियल पेशेवर तैराक है और वैश्विक मंच पर तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करती हैं। (Photo Source: @taneal_baptiste/instagram) -
Quinton de Kock
क्विंटन डी कॉक की पत्नी का नाम साशा हर्ली है। IPL 2012 के दौरान इन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। साशा हर्ले IPL में चीयरलीडर रह चुकी हैं। 2016 में इन दोनों ने शादी की थी। (Photo Source: @qdk_fc/instagram) -
Heinrich Klaasen
हेनरिक क्लासेन की पत्नी का नाम सोन मार्टिंस है। (Photo Source: @heinie45/instagram) -
Lizaad Williams
लिजाद विलियम्स की पत्नी का नाम एड्री विलियम्स है। (Photo Source: @lizzyw11/instagram) -
Reeza Hendricks
रीजा हेंड्रिक्स की पत्नी का नाम ली-एन हेंड्रिक्स है। (Photo Source: @leeannhendricks/instagram) -
Tabraiz Shamsi
तबरेज शम्सी की पत्नी का नाम खदीजा शरीफ है। खदीजा शरीफ एलएलबी ग्रेजुएट हैं और जन्मदिन पार्टियों, शादियों और अन्य कार्यक्रमों के लिए बैलोन डिजाइन करने वाली कंपनी बैलोन बोनान्जा की मालकिन हैं। (Photo Source: @khadijashamsi_26/instagram) -
Temba Bavuma
टेम्बा बावुमा की पत्नी का नाम फिला लोबी है। इनकी शादी साल 2018 में हुई थी। (Photo Source: @preciousplanner/twitter)
(यह भी पढ़ें: इस मामले में बराक ओबामा से भी आगे हैं विराट कोहली, टॉप 10 में मिला तीसरा स्थान)
