-
इंडियन टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वह पहला T20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 10 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारत ने अपना पहला T20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था। 1 दिसंबर 2006 को जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो खिलाड़ी इन दिनों क्या कर रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मैच जीता था।
-
Virender Sehwag
इन दिनों वीरेंद्र सहवाग मैचों में कमेंट्री करते नजर आते हैं। -
Ajit Agarkar
अजीत अगरकर भारतीय टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर हैं। -
Dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं ली है और वह IPL 2024 में भी खेलते दिखेंगे। -
Dinesh Mongia
दिनेश मोंगिया ओडिशा की क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। -
Harbhajan Singh
सचिन तेंदुलकर के अलावा हरभजन सिंह राजनीति में उतर चुके हैं। वह आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं। -
Irfan Pathan
रिटायरमेंट के बाद इरफान पठान एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाते नजर आए। वह साल 2022 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कोबरा’ में नजर आए। -
MS Dhoni
एमएस धोनी इन दिनों खेती के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं। -
Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। -
Suresh Raina
सुरेश रैना इन दिनों कमेंट्री करते नजर आते हैं। -
Zaheer Khan
जहीर खान भी एक फेमस कमेंटेटर हैं। -
S. Sreesanth
एस. श्रीसंत कमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।
(Photos Source: ESPNcricinfo)
(यह भी पढ़ें: जूनियर महमूद से सतीश कौशिक तक, 2023 में दुनिया छोड़ गए ये सितारे)