• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. illia golem yefimchyk died 36 years 25 inch biceps 61 inch chest world most dangerous bodybuilder used to eat 108 sushi daily

दुनिया के ‘सबसे ताकतवर’ बॉडीबिल्डर थे इलिया येफिमचिक: 25 इंच के बाइसेप्स, 61 इंच की छाती; 1 दिन में खाते थे 108 सुशी और 2.5 KG गोश्त

इलिया ‘गोलेम’ येफिमचिक का 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इलिया येफिमचिक 6 फीट 1 इंच लंबे थे। उनका वजन 340 पाउंड (लगभग 154.221 किलोग्राम) था।

By: Alok Srivastava
September 13, 2024 20:18 IST
हमें फॉलो करें
  • Illia Yefimchyk,most monstrous bodybuilder dies,Yefimchyk death
    1/7

    बेलारूस के बॉडीबिल्डर इलिया ‘गोलेम’ येफिमचिक का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। इलिया ‘गोलेम’ येफिमचिक को 6 सितंबर 2024 को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। 11 सितंबर को उनकी मौत की पुष्टि की गई। दुनिया के ‘सबसे ताकतवर बॉडीबिल्डर’ कहे जाने वाले येफिमचिक अपने विशाल आकार और असाधारण ताकत के लिए प्रसिद्ध थे। इलिया ‘गोलेम’ येफिमचिक ‘द म्यूटेंट’ के नाम से भी प्रसिद्ध थे।

  • 2/7

    इलिया येफिमचिक 6 फीट 1 इंच लंबे थे। उनका वजन 340 पाउंड (लगभग 154.221 किलोग्राम) था। इलिया येफिमचिक के रोजाना के भोजन में सुशी के 108 पीस और 2.5 किलोग्राम स्टेक (गोश्त) शामिल था। इससे उनके शरीर को हर दिन 16,500 कैलोरी मिलती थी। वह रोजाना 600 पाउंड बेंच प्रेस और 700 पाउंड डेडलिफ्ट करते थे। येफिमचिक ने कभी पेशेवर बॉडीबिल्डिंग स्पर्धाओं हिस्सा नहीं लिया। इसके बावजूद काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

  • 3/7

    इलिया येफिमचिक दिन में 7 बार खाना खाते थे। उनकी छाती 61 इंच की थी, जबकि 25 इंच के बाइसेप्स थे। अपनी स्कूली दिनों में उनका वजन मात्र 70 किलोग्राम था। बेलारूस का यह बॉडीबिल्डर कथित तौर पर तब एक भी पुश-अप नहीं कर पाता था। हालांकि, कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन के अलावा एक्सरसाइज साइकोलॉजी और पोषण की सही समझ से वह खुद को इतना ताकवतर बना पाए थे।

  • 4/7

    dailystar.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार, छह सितंबर 2024 को जब वह घर पर तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब तक एम्बुलेंस आती तब तक उनकी पत्नी एना CPR देने की कोशिश करती रहीं। उनको एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौरा पड़ने के बाद वह कोमा में चले गए थे। उनकी पत्नी एना ने लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

  • 5/7

    11 सितंबर को उनकी मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की गई। इलिया येफिमचिक अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और सिल्वेस्टर स्टेलोन से बॉडीबिल्डर बनने की प्रेरणा ली थी। उनका अपना वजन 380 पाउंड तक पहुंचने का सपना था। बेलारूस के बाद वह कई देशों में रहे। बेलारूस के बाद वह चेक गणराज्य और अमेरिका में भी रहे। बाद में दुबई में रहने लगे।

  • 6/7

    एना ने बेलारूसी समाचार आउटलेट ऑनलाइनर से कहा, ‘मैंने प्रार्थना की। उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएंगे। दो दिनों तक उनकी हालत ठीक थी, लेकिन डॉक्टर ने मुझे भयानक खबर दी कि उनका मस्तिष्क डेड हो चुका है। मैं सभी को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देती हूं। यह महसूस करना बहुत ही दिल को छू लेने वाला है कि मैं इस दुनिया में अकेली नहीं हूं। इतने सारे लोगों ने मुझे मदद और समर्थन की पेशकश की है।’

  • 7/7

    बता दें कि ब्रिटिश बॉडीबिल्डर नील करी की 34 साल और ब्राजील के एंटोनियो सूजा की 26 साल में मौत हो गई थी। बीबीसी के अनुसार, नील करी सितंबर 2023 में मृत पाए गए थे, उनके माता-पिता ने इसका कारण लंबे समय तक स्टेरॉयड का सेवन बताया था। सूजा की मृत्यु 3 अगस्त को एक प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में आने के बाद हृदय गति रुकने से हुई थी।

TOPICS
Sports News
अपडेट
इंटरपोल कितने तरह के नोटिस जारी करता है? पांच साल, सैकड़ों नोटिस और अरबों की संपत्ति का हिसाब
Explained: माल्या-नीरव से गोवा अग्निकांड तक, देश छोड़कर भागना अब आसान नहीं, पांच साल में 134 भगोड़ों की वापसी
Aaj Ka Tarot Rashifal 14 December 2025: आज इन 3 राशियों को मिलने वाला है भरपूर लाभ, खूब चमकेगा नौकरी-कारोबार, जानें आज का टैरो राशिफल
जनसत्ता प्रश्नकाल: विपक्ष को मतपत्र चाहिए ताकि अपने लिए वोट छपवा सके
Asia Cup U19 Points Table: अंडर-19 एशिया कप की अंक तालिका, भारत से ऊपर पाकिस्तान; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
जनसत्ता आज का अखबार – 14 दिसंबर 2025, रविवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (14 December)
विचार: वंदे मातरम पर बहस से खुले इतिहस के पिटारे, राजनीतिक वैचारिक टकराव का भी दिखा प्रतिबिंब
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
विचार: राहुल गांधी हैं पीएम मोदी की सबसे बड़ी शक्ति, देश को खल रही ताकतवर विपक्ष की कमी
विचार: वंदे मारतम को लोकप्रिय बनाने में नहीं है RSS-BJP की कोई भूमिका: पी चिदंबरम
कांग्रेस को साथियों पर भरोसा नहीं? ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’ में इंडिया गठबंधन की पार्टियों को क्यों नहीं बुलाया
केरल में बीजेपी की मुस्लिम प्रत्याशी ने किया कमाल, हिंदू बहुल इलाके में खिलाया ‘कमल’
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
1 day agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
2 days agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
2 days agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US