-
ICC Cricket World Cup: क्रिकेट विश्वकप का आगाज होने वाला है। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। इन टीमों के कप्तान खिताब जीतने के लिए हर दांव चलेंगे। आइए जानते हैं किस टीम की कमान किसके हाथ में है (Photo: ICC):
-
Rohit Sharma: भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। रोहित शादीशुदा हैं। रोहित की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। (Photo: Rohit Sharma Insta ) -
Jos Buttler: इंगलैंड के कप्तान हैं जोस बटलर। बटलर की पत्नी का नाम लुईस बटलर है। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। (Photo: Jos Buttler Insta)
-
Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका के कप्तान हैं टेम्बा बावुमा और उनकी पत्नी का नाम फिला लोबी है। 2018 में बावुमा ने ब्याह रचाया था। ((Photo: Temba Bhavuma X)
-
Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया की कमान इस बार पैट कमिंस के हाथों में है। पैक कमिंस ने सालभर पहले अपनी प्रेमिका बेकी बॉस्टन से ब्याह रचाया है। हालांकि वह कमिंस बेकी के साथ लिव-इन में रहते हुए प्यारे से बच्चे के पिता बन गए थे। (Photo: Becky Boston X)
-
Shaqib Al Hassan: शाकिब अल हसन बांग्ला देश की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम उम्मे अहमद शिशिर है। दोनों की शादी को 11 साल होने वाले हैं। ((Photo: AP )
-
Dasun Shanooka: श्रीलंकाई टीम की कमान संभाल रहे हैं दासुन शनाका। दासुन ने साल 2020 में चेवंती परेरा से शादी रचाई है। (Photo: Dasun Shanooka X)
-
अफगानिस्तान की कमान संभाल रहे हैं हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi)। 28 साल के इस क्रिकेटर ने शादी नहीं रचाई है। नीदरलैंड के कप्तान हैं 27 वर्षीय स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards)। वह भी फिलहाल अविवाहित हैं। (Photo: PTI)
-
Babar Azam: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम विश्व कप में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह भी फिलहाल कुंवारे हैं। (Photo: PTI)
-
Ken Williamson: न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन के हाथों में है। इन सभी कप्तानों में विलियमसन की लव लाइफ जरा हटकर है। केन अपनी गर्लफ्रेंड साराह के साथ 2015 से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। (Photo: Ken Williamson FC )
