-
थाईलैंड में बाढ़ के पानी से भरी हुई गुफा में फंसे फुटबाल टीम के किशोरों को बाहर निकालने का प्रयास आज दूसरे दिन फिर शुरू हो गया है। कल इस जोखिम भरी गुफा से अब 8 बच्चों को जीवित निकाल लिया गया है। यानी अब 4 लोग गुफा में फंसे हुए हैं। बारिश का अंदेशा इस अभियान को और मुश्किल बना रहा है जो उत्तरी थाईलैंड स्थित इस गुफा में पानी भरने के जोखिम को बढ़ा रहा है। हालांकि इस बचाव योजना के रास्ते में कई और मुश्किलें आ सकती हैं। (All Pics- AP/Reuters)
थाईलैंड के लोग इस संकट पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और लड़कों एवं उनके 25 वर्षीय कोच की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जता रहे हैं। पानी का स्तर बढ़ जाने के चलते 23 जून को ये सभी थाम लूंग गुफा के भीतर फंस गए थे। घंटो चले इस बचाव अभियान में विशेषज्ञ गोताखोर लड़कों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें गुफा से बाहर निकाल कर लाए। ये सभी लोग गुफा से चार किलोमीटर अंदर फंसे हुए थे जिससे बाहर निकलने के रास्ते बेहद मुश्किल और दुर्गम हैं। बचाव प्रमुख नोरोंगसाक ओस्तानाकोर्न ने रविवार को कहा कि टीम के चार लोग “ सुरक्षित ’’ हैं लेकिन उनकी स्थिति या पहचान के बारे में बहुत कम जानकारी दी। बच्चों तक पहुंचने के लिए गोताखोरों को संकरी सुरंगों को सफलतापूर्वक पार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि बचाव कार्य सोमवार की सुबह शुरू किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री प्रयुत चान – ओ – ता के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार शाम वह गुफा स्थल पर आने वाले हैं। इतनी कम जानकारी मिलने के चलते परिजन अपने बेटों से मिलने को लेकर अब भी बेचैन हैं। थाई नेवी सील के एक गोताखोर की मौत ने पेशेवरों को इस बात का संकेत दे दिया है कि यह काम कितना मुश्किल है। -
थाईलैंड में बाढ़ के कारण गुफा के भीतर फंसी फुटबॉल टीम के नौ सदस्यों को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान के प्रमुख ने आज कहा कि उन्हें जल्द ही अच्छी खबर आने की उम्मीद है।
-
'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्ग ऑक्सीजन के अतिरिक्त सिलेंडर लगा दिए गए हैं।
-
थाईलैंड की एक गुफा में सप्ताहभर से अधिक समय से लापता अंडर-16 फुटबॉल टीम के 12 बच्चे और उनके कोच का पता लगा लिया गया है, सभी जीवित हैं।
-
इन बच्चों को बचाए जाने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।
-
सेना के अनुसार बच्चों के लिए खाना जुटाया जा रहा है जो कम से कम चार महीने तक चल सके।
-
टैम लुंग गुफा बाढ़ के समय हमेशा पानी से भर जाती है और बाढ़ का पानी सितंबर या अक्टूबर के महीने तक रहता है।
-
गुफा में भरे पानी को पंप के जरिए बाहर निकालने की कोशिशें भी की जा रही हैं, लेकिन इसमें अधिक सफलता नहीं मिल रही है।
-
फुटबॉल की यह टीम बीते 13 दिनों से लापता है। सोमवार को गोताखोर इनका पता लगाने में कामयाब रहे। लापता समूह के परिवार वाले इस खबर को सुनकर खुशी से चहक उठे।
-
बचाने वाले गोताखोरों को किसी बच्चे की साइकिल मिली है तो किसी के जूते मिले हैं।
-
बचाव अभियान के प्रमुख नरोंगसाक ओसोटानकोर्न ने संवाददाताओं से कहा कि सभी उपकरण तैयार हैं। ऑक्सीजन की बोतलें तैयार हैं। अगले कुछ घंटे में हमारे पास अच्छी खबर होगी।
-
इससे पहले गुफा में फंसे बाकी लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान के दूसरे चरण की घोषणा की गयी।