-
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर मारपीट करने से लेकर अवैध संबंध रखने तक के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां का आरोप है कि शमी ने दुबई में किसी पाकिस्तानी लड़की के साथ रात बिताई है। इसके अलावा शमी के कई दूसरी लड़कियों के साथ भी अवैध संबंध हैं। दूसरी तरफ, शमी ने अपनी पत्नी के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। शमी का कहना है कि यह उनका क्रिकेट करियर बर्बाद करने की साजिश है। शमी-हसीन मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब कोई क्रिकेटर सेक्स स्कैंडल में फंसा हो। शमी से पहले भी कई क्रिकेटर्स पर इस तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं। आज हम ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बात कर रहे हैं। (Source: AP)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के महानतम गेंदबाजों में होती है। लेकिन वॉर्न अब तक कई सेक्स स्कैंडल्स में फंस चुके हैं। साल 2000 में एक ब्रिटिश नर्स और 2003 में एंजेला नाम की कथित स्ट्रिपर ने उन पर गंदे मैसेज भेजने के आरोप लगाए थे। (File Photo) -
वेस्टइंडीज के लोकप्रिय क्रिकेटर क्रिस गेल को भी सेक्स स्कैंडल से जुड़े आरोपों का सामना करना पड़ा है। गेल को साल 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के एक होटल में तीन ब्रिटिश महिलाओं के साथ पाया गया था। (Source: Instagram)
-
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी साल 2000 में कराची के एक होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए थे। इस पर पीसीबी ने अफरीदी को तत्कालीन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया था। (Source: PTI)
-
इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन पर साल 2005 में उनकी गर्लफ्रेंड वेनीसा निमो ने आरोप लगाया था कि वह सेक्स के भूखे हैं। निमो का कहना था कि पीटरसन उन्हें दिन भर सेक्स के लिए परेशान करते रहते थे। (Source: AP)
-
पाकिस्तान के गेंदबाज वसीम अकरम और सकलैन मश्ताक पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। इन दोनों पर आरोप है कि ये साल 1998 में दक्षिण अफ्रीकी दौर के समय एक स्ट्रिप क्लब गए थे। इस क्लब में इन दोनों का स्थानीय लोगों से मारपीट हो गई थी। (Source: PTI)
इंग्लैंड के जाने-माने ऑलराउडंर खिलाड़ी इयान बॉथम का एक ऑस्ट्रेलियन वेट्रेस से संबंध था। इसके अलावा अस्सी के दशक में उनका नाम मिस बारबाडोस लिंडी फील्ड से भी जुड़ा था। (Source: Instagram) -
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हर्शल गिब्स का नाम भी इस तरह के सेक्स स्कैंडल में आ चुका है। गिब्स ने अपनी आत्मकथा 'दू द पॉइंट' में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। (File Photo)
-
डिजीसेल कंपनी के प्रवक्ता ने साल 2005 में वीबी सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर लड़कियों के साथ सोने का आरोप लगाया था। प्रवक्ता का कहना था कि ब्रिस्बेन मैच से पहले इन क्रिकेटर्स के कमरों से लड़कियों की आवाजें सुनाई दी थीं। (Source: AP)