-
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खुशी में गीता का परिवार यूके में बेबी शॉवर सेरेमनी का 4 जून का आयोजन कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरभजन सिंह इस सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि यह फंक्शन केवल महिलाओं के लिए ही है। बताया जा रहा है कि गीता की डिलिवरी जुलाई में होगी।
-
गीता बसरा आईपीएल की ऑपनिंग सेरेमनी में बेबी बम्प के साथ नजर आई थीं।
-
उसके बाद गीता की एक और तस्वीर सामने आई थीं, जिसमें वे अपना बेबी बम्प को तकिए से छुपाती हुई नजर आई थीं। यह तस्वीर एक प्लेन में सफर करने के दौरान की थी। (Photo Source: Instagam)
-
हरभजन और गीता लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 2007 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। तभी से दोनों का रिलेशनशिप शुरू हो गया था।
-
गीता बसरा ने हरभजन सिंह से अक्टूबर 2015 में शादी की थी।
-
हरभजन सिंह की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।(Photo Source: Facebook)
-
हरभजन कि पत्नी गीता बसरा ने वर्ष 2006 में फिल्म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आईं थीं। (Photo Source: Instagam)