-
जहां एक ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 70 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिन के मैच में धोनी ने जो करिश्मा दिखाया तो हर किसी को लगने लगा कि धोनी अब वही पुराने माही है। अपनी धुंआधार पारी को लेकर धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी जीवा भी इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। लेकिन इस बार सिर्फ जीवा धोनी नहीं बल्कि सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो काफी तेजी से वारयल हो रही है। तस्वीर पर सुरेश रैना ने कैप्शन में लिखा टाउन में 2 नए (BFF) Best Friend Forever और लिखा टेबलेट पर लास्ट नाइट के मैच की हाइलाइट देखती जीवा और ग्रेसिया। (All Photo-Instagram)
-
बता दें कि इससे पहले भी सुरेश रैना दो लिटिट प्रिंसिंस की तस्वीर शेयर की थी। इसमें भज्जी की बेटी हिनाया और ग्रेसिया हैं।
-
जीवा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह शाहरुख के साथ दिखती हैं तो कभी अपने नन्हे दोस्तों के साथ।
-
शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ जीवा।
-
जीवा अपने नटखट अंदाज से हर किसी को मोह लेती हैं।
