पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेल के अलावा तमाम वजहों से चर्चा में रहते हैं। रोनाल्डो पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर हैं जो इतालवी फुटबॉल क्लब युवेंट्स के लिए और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम का कप्तान हैं। उन्होंने अपना स्वर्णिम समय स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में भी बिताया है। आज के दौर में रोनाल्डो को फुटबॉल की बेहतरीन युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता है। दूसरी ओर लोग उनकी पर्सनालिटी को भी काफी पसंद करते हैं। रोनाल्डो की मैस्कुलर बॉडी की लाखों लड़कियां दिवानी हैं। यही वजह है कि रोनाल्डो अपने अफेयर्स के लिए भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। बहरहाल, यहां हम आपको रोनाल्डो की फिटनेस का राज बता रहे हैं। इस हंक बॉडी को बनाने में रोनाल्डो काफी मेहनत करते हैं और अपने डेली रुटीन को भी सही से फॉलोव करते हैं। जानिए रोनाल्डो फिटनेस मंत्रा और डाइट प्लान। (All Pics- Instagram) -
रोनाल्डो वीक के 5 दिन तक हर रोज एक्सरसाइज करते हैं। इस रुटीन को वह कभी भी स्किप नहीं करते हैं। बचपन में रोनाल्डो काफी स्लिम थे। उन्होंने 11 साल की उम्र में रोनाल्डो ने बॉडी पर काम करना शुरू किया। बड़े होकर अब वह हंक बॉडी में नजर आते हैं।
फिटनेस रूटीन में इंटरवल ट्रेनिंग, सॉकर ट्विस्ट, बार पुलअप, इलिवेटेड पुशअप, चिनअप, एयर स्क्वॉट शामिल है। वे सप्ताह मेंलगभग 5 दिन 3 से 4 घंटे हार्डकोर एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने अपने घर पर ही बना रखा है। रोनाल्डो पिलाटे वर्कआउट और मसल्स की टोनिंग पर अधिक फोकस करते हैं। वर्कआउट के अलावा जिम में बनाएं स्पेशल क्रायोथैरेपी चेंबर में 3 मिनट बिताते हैं। क्रायोथैरेपी मांसपेशियों में आई सूजन और दर्द को दूर करती है। जिम में वर्कआउट करने के अलावा रोनाल्डो स्वीमिंग भी करते हैं। यह शरीर के लिए सबसे बढ़िया वर्कआउट माना जाता है। -
रोनाल्डो फैट से बचने के लिए डाइट में मीट को नहीं लेते। डिनर में स्पेनिश डिश खाते हैं यह डिश फिश, प्याज, आलू और अंडे का कॉम्बिनेशन है। रोनाल्डो के अनुसार वह हाई प्रोटीन डाइट, कार्ब के लिए साबुत अनाज, फल-सब्जियां खाते और सीफूड को लेते हैं। वह दिन में बार 6 बार खाना खाते हैं।
-
रोनाल्डो ने सिगरेट और शराब से दूरी बनाए रखते हैं। बताया जाता है कि उनके पिता की मौत अधिक शराब के सेवन से हुई थी। यहीं कारण है कि रोनाल्डो शराब और सिगेट को छूते तक नहीं है।
-
रोनाल्डो तो फुटबॉल और अपनी फिटनेस से काफी प्यार है।
-
रोनाल्डो रोजाना कम से कम 8 घंटे नींद लेते है। ताकि वो शरीर को पूरा आराम दे सकें और मैच में अच्छे से परफॉर्म कर सकें।
मंगलवार और शनिवार को अगर कोई मैच नहीं है तो वह अपने बच्चों संग कहीं बाहर घूमना और आराम करना पसंद करते हैं। -
फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो।
रोनाल्डो ब्रेकफास्ट में सलाद, पनीर, हैम, कम वसा वाला दही, फल और एवोकैडो टोस्ट का सेवन करते हैं। रोनाल्डो पूरी तरह से शाकाहारी नहीं हैं लेकिन वह ऐसा मीट मील में शामिल करते हैं जिसमें प्रोटीन में अधिक हो और वसा में कम मात्रा में। वह कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, रेड मीट और फ्रोजन फूड यानी जमे हुए खाद्य पदार्थ खाने से बचते हैं।