• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • चुनाव 2025
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. australia 5th time icc world champion beat new zealand

PHOTOS: अपनी सरज़मीं पर चैंपियन बनने वाला दूसरा देश बना ऑस्ट्रेलिया

By: भाषा
March 29, 2015 16:40 IST
हमें फॉलो करें
  • Australia, Australia World Cup 2015, Australia Champion, Australia 5th Time Champion, Australia beat New Zealand, World Cup Final, Aus Beat NZ, ICC World Cup
    1/6

    ICC World Cup 2015: बायें हाथ के तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति की कहर बरपाती गेंदबाजी और अपना आखिरी वनडे खेल रहे कप्तान माइकल क्लार्क के दर्शनीय अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां न्यूजीलैंड को 101 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से करारी शिकस्त देकर पांचवीं बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीता। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 2/6

    ICC World Cup 2015: मिशेल जॉनसन, जेम्स फॉकनर और मिशेल स्टार्क ने न्यूजीलैंड की पारी की कमर तोड़कर उसकी पूरी टीम को 45 ओवरों में 183 रन पर ढेर कर दिया। विश्व कप 1983 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में इसी स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था लेकिन न्यूजीलैंड इतिहास नहीं दोहरा पाया। ऑस्ट्रेलिया 33.1 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर अपनी सरजमीं पर चैंपियन बनने वाला दूसरा देश बना। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 3/6

    ICC World Cup 2015: इससे पहले आस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003 और 2007 में विश्व कप जीता था। क्लार्क ने इस तरह से एक चैंपियन के रूप में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह फाइनल के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप से संन्यास ले लेंगे। ऑस्ट्रेलिया को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 39 लाख 75 हजार डॉलर का चेक मिला जबकि न्यूजीलैंड को 17 लाख 50 हजार डॉलर से ही संतोष करना पड़ा। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 4/6

    ICC World Cup 2015: ऑस्ट्रेलिया की जीत की इबारत बायें हाथ के उसके तीन तेज गेंदबाजों जॉनसन (30 रन देकर तीन विकेट), फॉकनर (36 रन देकर तीन विकेट) और स्टार्क ने (20 रन देकर दो विकेट) ने लिख दी थी। बाद में क्लार्क (74), स्टीवन स्मिथ (नाबाद 56) और डेविड वॉर्नर (45) ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाकर फिर से फाइनल की पटकथा में रोमांच शब्द नहीं जुड़ने दिया। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 5/6

    ICC World Cup 2015: न्यूजीलैंड के लिये सेमीफाइनल के नायक ग्रांट इलियट ने 82 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली लेकिन आखिर में विकेटों के तेजी से पतन के कारण उसका सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने का सपना पूरा नहीं हो पाया। कीवी टीम ने आखिरी सात विकेट दस ओवरों में 33 रन के अंदर गंवाये। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 6/6

    ICC World Cup 2015: भारत 2011 में अपनी सरजमीं पर विश्व कप जीतने वाला पहली टीम बना था। ऑस्ट्रेलिया के पास यह उपलब्धि हासिल करने के लिये बड़ा लक्ष्य नहीं था। उसकी शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही लेकिन छोटे लक्ष्य के सामने उसके खिलाड़ी दबाव में नहीं आये। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

TOPICS
Australia
ICC World Cup
अपडेट
दिल्ली-NCR के स्कूलों में बंद होंगी खेल गतिविधियां? सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को दिए निर्देश
घर में कैसे बनाएं खोए वाले तिल के शुगर फ्री लड्डू? इस तरह बनाने पर बाजार से भी ज्यादा टेस्टी बनेंगे Til Ke Laddu
पहले पति की मौत के बाद धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, बेटे को दिखाए ISIS के वीडियो, मां और सौतेले पिता पर मामला दर्ज
‘हमने लाल किले से लेकर कश्मीर तक हमले किए…’, पाकिस्तान के नेता का बड़ा कबूलनामा
सड़िया करिया- अंकुश राजा, करिश्मा कक्कड़ के भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर मचाया कहर, व्यूज़ 241 मिलियन के पार
भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने से सिंगल मदरहुड और फिर हार्ट अटैक तक, ऐसी रही सुष्मिता सेन की लाइफ जर्नी
IND A vs SA A: इशान किशन-आयुष बदोनी के अर्धशतक के बाद भी हारा इंडिया ए, साउथ अफ्रीका ए ने बचाई लाज
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
वह घर आती, मां को खाना खिलाती, बच्चों के साथ खेलती और खाने-पीने की चीजें देती, मौका मिलते ही कर गई भयानक खेल
Assam Board Exam 2026: असम बोर्ड एग्जाम 10 फरवरी से शुरू, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा
Bihar CM Oath Ceremony: कहां और कितने बजे होगा नीतीश कुमार का शपथ समारोह? जानिए कौन-कौन से मेहमान हो रहे शामिल
Wobble One: 50MP कैमरा, 256GB स्टोरेज वाला नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें क्या है कीमत
फोटो गैलरी
9 Photos
पुराने से पुराना कब्ज हो सकता है दूर, सिर्फ ये दो योग आ सकते हैं काम
45 minutes agoNovember 19, 2025
8 Photos
गठिया के मरीजों के लिए हानिकारक हैं ये फूड्स, जोड़ों के दर्द से बचना है तो तुरंत करें परहेज
50 minutes agoNovember 19, 2025
8 Photos
केमिकल हेयर डाई की जगह मेहंदी क्यों है बेहतर? जानें इसके 7 प्रमुख फायदे
2 hours agoNovember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US