जहां विराट कोहली आईपीएल खत्म होने से एक सप्ताह पहले पत्नी अनुष्का संग गोवा घूमने निकले हैं तो वहीं IPL-12 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा भी फैमिली ट्रिप पर निकल पड़े हैं। कोहली-अनुष्का के बाद अब रोहित और रितिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हाल ही में रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह नीले समंदर के किनारे शांत वातावरण में खड़े दिख रहे हैं। इस ट्रिप पर उनके साथ पत्नी रितिका और बाकी परिवार वाले भी गए हैं। 5 माह पहले ही रोहित और रितिका एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं, जिसका नाम समायरा है। वह भी पिता रोहित के साथ मालदीव की खूबसूरती का लुत्फ उठा रही है। अपने जन्म के बाद यह समायरा की पहली बीच ट्रिप है, जिसे वह अपने पेरेंट्स की गोद में एंजॉय कर रही है। रोहित आजकल नन्हीं बेटी के साथ काफी पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। देखिए तस्वीरें। (All Pics- Instagram) -
अपने परिवार के बीच रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह।
-
रोहित-रितिका संग इस ट्रिप में उनके परिजनों के अलावा खास दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें आप तस्वीर में देख सकते हैं।
-
इस वेकेशन के बाद रोहित 30 मई से होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट जाएंगे।
-
दो दिन पहले ही रोहित मालदीव के लिए रवाना हुुए थे। जाने से पहले उन्होंने पत्नी और बेटी की यह तस्वीर शेयर की थी।
-
आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर रोहित इन दिनों खूब वाहवाही लूट रहे हैं। फैंस उनके काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे रहे हैं। वह अब वर्ल्ड कप कप के लिए भी वह पूरी तरह से तैयार हैं।
-
रोहित ने ट्रॉफी जीतकर यह तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा…Everything for you!
-
आईपीएल मैच के दौरान भी समायरा शर्मा कई बार मां के साथ देखी गई थी।
-
मां और पिता की गोद में समायरा।
