बीती रात मुंबई में गोल्ड स्टार्स अवॉर्ड्स के दौरान टेलिविजन की दुनिया के स्टार्स का जलवा देखने को मिला। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से अवॉर्ड फंक्शन की शाम को और रंगारंर कर मानो चार चांद लगा दिए। इस फंक्शन रेड कार्पेट पर अपनी अदाएगी और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्रियों में दिव्यांका त्रिपाठी, मौनी रॉय, अदा खान, पलक तिवारी, युविका चौधरी रहीं तो वहीं टीवी अभिनेताओं में प्रिंस नरुला, नकुल मेहता, विकास मानकतला, ऋत्विक धनजानी जैसे नाम रहे। आगे की स्लाइड में देखें किन-किन हासिल किया गोल्ड अवॉर्ड। -
दिव्यांका को 'ये हैं मोहब्बतें' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बेस्ट कपल में दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल ने अवॉर्ड हासिल किया।
-
ये है मोहब्बतें में निगेटिव भूमिका के लिए अनीता हसनंदानी को अवॉ़र्ड मिला।
ये हैं मोहब्बतें के लीड एक्टर करण पटेल को बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला। -
नागिन' के लिए मौनी रॉय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्हें फेस ऑफ द ईयर भी अवॉर्ड मिला।
-
नागिन में फीमेल में बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल का अवॉर्ड अदा खान को अवॉर्ड मिला।
-
रिद्धि डोंगरे को मिला ने भी निगेटिव भूमिका में अवॉर्ड हासिल किया।
-
इश्कबाज के नकुल मेहता को बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड मिला।
इस अवॉर्ड में कई टीवी स्टार्स ने अवॉर्ड हासिल किए। लेकिन बात अगर इस अवॉर्ड नाइट के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन की करें तो वो रही श्वेता तिवारी की बेटी। हर किसी की निगाहें श्वेता की बेटी पर रहीं। -
इस दौरान बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट युविका चौधरी बेहद खूबसूरत दिखीं।
