-
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह और मॉडल से एक्ट्रेस बनीं हेजल कीच ने बुधवार को बाबा राम सिंह के डेरा में गुरद्वारा में चंडीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर शादी कर ली। इस गुरद्वारे का चुनाव युवराज की मां शबनम सिंह ने किया था। (Express photo by Nitin Sharma)
-
गुरुद्वारे में की गई इन दोनों सितारों की शादी पूरी तरह से पारंपरिक और साधारण तरीके से की गई। (Express photo by Nitin Sharma)
-
हेजल कीच यहां पर एक दम देसी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मरून लहंगा और पिंक स्लीव्स पहनी हुई थीं। (Express photo by Nitin Sharma)
-
युवराज सिंह जिस वक्त गुरुद्वारे में दाखिल हुए तो वह भी हेजल जैसे कलर शेड के कपड़े पहने ही नजर आए। वह अपनी मां शबनम सिंह और उनके दोस्तों के साथ यहां पहुंचे। (Express photo by Nitin Sharma)
-
उनकी शादी यहां पर सिख रीति-रिवाजों के तहत हुई। कार्यक्रम के दौरान उनके नजदीकी सभी रिश्तेदार यहां मौजूद थे। (Express photo by Nitin Sharma)
-
इस कपल को एक पेंटिंग गिफ्ट की गई जिसमें यह दोनों सेलेब्रिटी साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर साइड में एक हैंड रिटेन मैसेज भी था। (Express photo by Nitin Sharma)
-
पेंटिंग के दूसरी तरफ लाल रंग के बैकग्राउंड के साथ मैसेज लिखा गया था। (Express photo by Nitin Sharma)
-
युवराज सिंह और हेजल कीच की गोआ में हिंदू रीति रिवाजों से भी शादी होगी। (Express photo by Nitin Sharma)
