• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. you speak these words daily but did you know they are portuguese

क्या आप जानते हैं? हम भारतीय जो 10 शब्द हर दिन बोलते हैं, वे पुर्तगाली भाषा से आए हैं?

Hindi Language Facts: समय के साथ, ये शब्द इतने आम हो गए कि हम इनके फॉरेन ओरिजिन के बारे में सोचते भी नहीं हैं। आइए ऐसे 10 शब्दों के बारे में जानें, जिनका हम हर दिन उपयोग करते हैं लेकिन जिनकी जड़ें पुर्तगाली भाषा में हैं:

By: Archana Keshri
January 6, 2026 14:52 IST
हमें फॉलो करें
  • Portuguese influence in Goa language
    1/11

    भारत की भाषाएं सिर्फ संस्कृत, फ़ारसी या अरबी से ही नहीं बनीं, बल्कि यूरोपीय भाषाओं का असर भी हमारी रोजमर्रा की जुबान पर गहराई से पड़ा है। 15वीं–16वीं सदी में पुर्तगाली व्यापारियों और उपनिवेशकों के भारत आने के बाद, खासतौर पर गोवा, महाराष्ट्र, केरल और तटीय इलाकों में उनकी भाषा के कई शब्द स्थानीय बोलियों में घुल-मिल गए। समय के साथ ये शब्द इतने आम हो गए कि आज हम इनके विदेशी मूल के बारे में सोचते भी नहीं। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 शब्द, जो हम रोज बोलते हैं लेकिन जिनकी जड़ें पुर्तगाली भाषा में हैं –
    (Photo Source: Pexels)

  • 2/11

    गिरजा (church)
    हम गिरजा शब्द का इस्तेमाल चर्च के लिए करते हैं। यह शब्द पुर्तगाली ‘igreja’ से आया है, जिसकी जड़ लैटिन शब्द ecclesia में मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि यही शब्द मलय और इंडोनेशियाई भाषा में भी gereja के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/11

    चाबी (key)
    दरवाजा खोलने की चाबी का नाम सुनते ही शायद ही किसी को लगे कि यह विदेशी शब्द है। लेकिन चाबी पुर्तगाली ‘chave’ से निकला है, जो लैटिन clavis से आया। इसी से अंग्रेज़ी का clavicle (हंसली की हड्डी) शब्द भी बना है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/11

    कमरा (room)
    घर का अहम हिस्सा – कमरा। यह शब्द पुर्तगाली ‘câmara’ से आया है, जिसकी जड़ ग्रीक शब्द kamára में है। अंग्रेज़ी का camera भी इसी परिवार का शब्द है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/11

    अलमारी (cupboard)
    आज हर घर में मौजूद अलमारी असल में पुर्तगाली ‘armário’ से आई है, जिसका मतलब होता है सुरक्षित रखने की जगह। मजेदार बात यह है कि यही शब्द बाद में अंग्रेजी में भी almirah बनकर पहुंचा। (Photo Source: Pexels)

  • 6/11

    अनन्नास (pineapple)
    फल बाजार में मिलने वाला अनन्नास भी पुर्तगाली देन है। यह शब्द पुर्तगाली ‘ananás’ से आया, जो ब्राजील की आदिवासी भाषा Tupi के शब्द ananá से लिया गया था। (Photo Source: Pexels)

  • 7/11

    काजू(cashew)
    सूखे मेवों में लोकप्रिय काजू भी पुर्तगाली रास्ते से भारत पहुंचा। पुर्तगाली शब्द ‘caju’, जो Tupi भाषा के akaîu से आया, आज हिंदी ही नहीं बल्कि अंग्रेजी (cashew) और अरबी में भी मिलता है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/11

    बालटी (bucket)
    पानी भरने वाली बालटी का नाम सुनने में देसी लगता है, लेकिन यह पुर्तगाली ‘balde’ से निकला है। खाड़ी देशों की अरबी में भी इससे मिलता-जुलता शब्द पाया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/11

    पगार (salary)
    महीने के अंत में मिलने वाली पगार यानी वेतन का रिश्ता भी पुर्तगाली भाषा से है। यह शब्द पुर्तगाली ‘pagar’ (भुगतान करना) से आया, जिसकी जड़ लैटिन में ‘शांत करना या संतुष्ट करना’ मानी जाती है। (Photo Source: Pexels)

  • 10/11

    बटाटा (potato)
    आलू के लिए इस्तेमाल होने वाला बटाटा पुर्तगाली शब्द ‘batata’ से आया है। पुर्तगाली व्यापारी इसे भारत के पश्चिमी तट पर लाए। मुंबई का मशहूर वड़ा पाव, जिसमें पाव (पुर्तगाली ब्रेड) और बटाटा वड़ा शामिल है, इसी सांस्कृतिक मेल का स्वादिष्ट उदाहरण है। (Photo Source: Pexels)

  • 11/11

    मेज़ (table)
    हम जिस मेज़ पर खाना खाते या काम करते हैं, वह शब्द फ़ारसी से आया माना जाता है, लेकिन इसमें पुर्तगाली ‘mesa’ का भी असर रहा है। यानी यह शब्द भी भाषाई आदान-प्रदान का नतीजा है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: पितृसत्ता नहीं, मातृसत्ता: भारत की 6 जनजातियां जहां मां से चलता है वंश, बेटियां बनती हैं वारिस)

TOPICS
Hindi Language
indian languages
language
अपडेट
अनिल अग्रवाल का परिवार: कितने बच्चे हैं और कौन क्या करता है? अब कौन संभालेगा 35000 करोड़ के वेदांता ग्रुप की कमान
GATE 2026 Admit Card: कब जारी होगा गेट एडमिट? तारीख को लेकर घोषणा जल्द, IIT गुवाहाटी के चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट
रेलवे से लेकर सेना और इनकम टैक्स तक, नौकरी के नाम पर फर्जीवड़ा, ED ने किया भंडाफोड़
Chandra Grahan 2026 Date: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? भारत में दिखेगा की नहीं, जानें ब्लड मून दिखने की सही तारीख और सूतक काल
Ashes 2025-26: 629 रन बनाकर देखते रह गए हेड, 5 मैचों में इतने विकेट लेकर स्टार्क बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
भोगी पोंगल के दिन घर में बनाएं ऐसे सुंदर Pongal Kolam Rangoli Design, घर में आएगी शुभता और सकारात्मकता
अंबरनाथ के नवनिर्वाचित 12 पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस ने कुछ घंटे पहले किया था सभी को सस्पेंड
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए तिलक वर्मा तो किसे मिलेगी भारतीय टीम में जगह, ये 5 खिलाड़ी रेस में
’13 साल का बच्चा कैसे और क्यों बन सकता है अगला बिल गेट्स…’ मार्क जुकरबर्ग के सबसे महंगे कर्मचारी ने Vibe Coding को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
Toxic Teaser Review: ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ के बाद अब ‘टॉक्सिक’ में भी दिखा जमकर खून-खराबा, क्या हिंसा बन चुकी है हिट की गारंटी?
Shattila Ekadashi Vrat 2026 Date: कब रखा जाएगा षटतिला एकादशी का व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
फोटो गैलरी
10 Photos
यश का नवीन के अलावा एक और नाम है, 50rs थी पहली सैलरी, इस शर्त पर छोड़ा था घर
45 minutes agoJanuary 8, 2026
8 Photos
माइक्रोवेव इस्तेमाल करते हैं? इसमें गलती से भी न रखें ये 6 चीजें, सेहत के साथ सुरक्षा को भी पहुंचता है गंभीर नुकसान
45 minutes agoJanuary 8, 2026
8 Photos
क्यों बना था दिल्ली का तुर्कमान गेट और कितना पुराना है, कैसे पड़ा ये नाम?
2 hours agoJanuary 8, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US