-
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के दो जगहों का नाम बदला जिसके बाद जमकर राजनीति हुई। योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया और वहीं फैजाबाद को अयोध्या। इन जगहों के नाम में बदलाव के बाद राज्य की विपक्ष समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार को खूब घेरा था। (Photo: Indian Express)
-
लेकिन अखिलेश यादव जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने खुद कई मुख्य जगहों का नाम बदला था। इसमें अमरोहा से लेकर अमेठी और भदोही तक जैसे शहर हैं। (Photo: Indian Express)
-
1- शामली
अखिलेश यादव ने साल 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के कई शहरों का नाम बदला था जिसमें एक शामली भी था जो नया नाम है। शामली को पहले प्रबुद्ध नगर के नाम से जाना जाता था। (Photo: Indian Express) -
2- संभल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने संभल का भी नाम बदला था। पहले इस शहर को लोग भीम नगर के नाम से जानते थे। (Photo: Indian Express) -
3- हापुड़
आज जिसे लोग हापुड़ नाम से जानते हैं पहले उसका नाम कुछ और हुआ करता था। 30 जुलाई 2012 से पहले ये शहर पंचशील नगर के नाम से जाना जाता था। (Photo: Indian Express) कितना जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में, पुराना नाम पता है? जानें राज्य की दूसरी सबसे बड़ी आबादी किसकी है -
4- हाथरस
साल 2012 से पहले हाथरस को लोग महामाया नगर के नाम से जानते थे। (Photo: Indian Express) -
5- अमरोहा
अमरोहा पहले मुरादाबाद का हिस्सा हुआ करता था लेकिन 1997 में इसे अलग कर जिला घोषित कर दिया गया। ये शहर भी साल 2012 से पहले किसी और से नाम से जाना जाता था। दरअसल, अमरोहा का पुराना नाम ज्योतिबा फुले नगर हुआ करता था। (Photo: Indian Express) -
6- कासगंज
कासगंज साल 2008 में जब एटा से अलग होकर अलग जिला बना तो इसका नाम कांशीराम नगर पड़ा। लेकिन बाद साल 2012 में अखिलेश यादव ने इसका नाम वापस से कासगंज रख दिया। (Photo: Indian Express) -
7- अमेठी
अमेठी का पहले छत्रपति शाहूजी महाराज नगर नाम हुआ करता था। (Photo: Indian Express) -
8- कानपुर देहात
कानपुर देहात को लोग पहले रामाबाई नगर के नाम से जानते थे जिसे अखिलेश यादव की सरकार ने 2012 में बदला था। (Photo: Indian Express) -
अखिलेश यादव की सरकार ने इन शहरों का नाम 30 जुलाई 2012 को बदला था। जिसके बाद से इन्हें नए नामों से जाना जाने लगा। (Photo: Indian Express) निहालगढ़ से फुरसतगंज तक, उत्तर प्रदेश के इन 8 स्टेशनों के बदले गए नाम- जानें अब किस नाम से जाने जाएंगे?
