-
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और हॉट योगा गुरु बिक्रम चौधरी को अपनी पूर्व वकील को करीब 6 करोड़ 27 रुपए का मुआवजा देना होगा। मीनाक्षी जाफा बोडेन ने आरोप लगाया था कि बिक्रम चौधरी ने उन्हें गलत तरीके से टर्मिनेट किया, उनका यौनशोषण किया। बिक्रम के साथ काम करते वक्त उन्हें लिंगभेद का भी शिकार होना पड़ा। मीनाक्षी के आरोपों को अमेरिकी कोर्ट ने सही पाया और बिक्रम चौधरी को 6 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का फैसला सुनाया।
-
हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी पर इससे पहले 6 अन्य महिलाएं बलात्कार और यौनशोषण के आरोप लगा चुकी हैं।
-
पिछले साल दिसंबर 2015 में बिक्रम चौधरी की पत्नी राजश्री चौधरी ने तलाक की अर्जी दी थी। राजश्री ने लॉस एंजिलिस, बेवर्ली हिल्स और होनोलुलु समेत बाकी जगहों पर प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा भी मांगा है। बिक्रम और राजश्री की एक बेटी और एक बेटा है।
-
69 वर्षीय भारतीय अमेरिकी बिक्रम चौधरी 'बिक्रम योग' के संस्थापक हैं। वह पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। बिक्रम अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। इसे वह 'हॉट योग' का नाम देते हैं। 220 देशों में उनके 720 योग स्कूल में हैं, जहां बिक्रम योग सिखाया जाता है।
-
बिक्रम चौधरी के फॉलोअर्स में मडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं।
