-
Yes Bank को बैंकिंग करते करीब 15 साल हो चुके हैं लेकिन अब बैंक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बैंक का एनपीए बढ़ने के साथ ही उसके शेयर भी तेजी से नीचे गिरे हैं। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पिछले 15 महीनों के अंदर बैंक के इन्वेस्टर्स को 90% से ज्यादे का नुकसान हो गया है। RBI ने बैंक के खाताधारकों के लिए 50 हजार रुपये निकासी की सीमा तय की है। ये आदेश अगल महीने भर तक के लिए प्रभावी रहेगा।
-
Yes Bank की स्थिति ऐसी होने को लेकर बैंक के पूर्व चेयरमैन राणा कपूर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं।
-
दऱअसल राणा कपूर (Rana Kapoor) ने 2016 में हुई नोटबंदी की तारीफ करते हुए उसे नरेंद्र मोदी का मास्टरस्ट्रोक बताया था।
-
राणा कपूर के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। लोग उनके पुराने ट्वीट्स को लेकर भी उनपर निशाना साध रहे हैं।
-
लोग लिख रहे हैं कि Yes Bank का बेड़ागर्क करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है।
-
वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी राणा कपूर पर हमला बोला है।
-
Ravish Kumar ने लिखा- जिस आदमी ने यस बैंक का बेड़ा गर्क किया है वो एक समय में अर्थव्यवस्था का बड़ा जानकार था। मोदीनोमिक्स को सर्टिफिकेट दे रहा था। राणा ने नोटबंदी जैसे आर्थिक घपले को तीसरे दिन ही मास्टर स्ट्रोक बता रहा था। आईटी सेल वाले राणा कपूर को भारत रत्न दिलाने के लिए हैशटैग चला सकते हैं।
-
Ravish Kumar ने राणा कपूर के पुराने ट्वीट शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा है।
-
बता दें कि साल 2018 में RBI ने राणा कपूर को कर्ज और बैलेंसशीट में कुछ गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चेयरमैन के पद से जबरन हाटा दिया था। बैंक के इतिहास में पहली बार था जब किसी चेयरमैन को इस तरह से हटाया गया हो।
